Jdnews Vision…..
लखनऊ: : गोसाईगंज क्षेत्र में शनिवार तड़के हुआ एक हादसा 4 परिवारों की खुशियां उजाड़ गया। सुल्तानपुर हाईवे पर गंगागंज के पास ईंट से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई। हादसे में ट्रॉली के नीचे दबकर 4 मजदूरों की मौत हो गई। सभी मृतक बाराबंकी जिले के थे और एक ही ईंट भट्टे पर रोजी-रोटी के लिए मजदूरी करते थे।
पुलिस के अनुसार घटना सुबह करीब 4:45 बजे की है। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी कि हाईवे पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई है और उसके नीचे कई लोग दबे हैं। सूचना मिलते ही गोसाईगंज थाना पुलिस, फायर ब्रिगेड और एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची।ट्रॉली पर ईंटे लदी होने के चलते उसे हटाने के लिए एनएचएआई की क्रेन बुलाई गई। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने चारों घायलों को बाहर निकाला और सीएचसी गोसाईगंज पहुंचाया।वहां डॉक्टरों ने तीन मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। चौथे घायल बलराम रावत को हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने भी दम तोड़ दिया।
एक ही गांव के थे तीन, एक साथ करते थे मजदूरी….
जानकारी के अनुसार मृतक पीतांबर रावत, थाना कोठी क्षेत्र के अचकामऊ स्थित देशराज के आरबीएफ ईंट भट्टे पर ट्रैक्टर चालक था।बाकी तीनों संदीप, पवन और बलराम उसी भट्टे पर ईंट लादने-उतारने का काम करते थे। हादसे के समय सभी ईंट लेकर जा रहे थे।मृतकों में पीतांबर रावत 35 पुत्र कल्लू रावत संदीप रावत 25 पुत्र लल्लन रावत पवन रावत 35 पुत्र कमल रावत तीनों निवासी इलियाजपुर मजरा पडरांवा, थाना कोठी, बाराबंकी के थे।जबकि बलराम रावत 35 पुत्र राम सुरेश रावत निवासी सरायनदर थाना कोठी, बाराबंकी का था।पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतको की पारिवारिक स्थिति….
मृतक पीताम्बर के परिवार में पत्नी नीलम तथा अनिमेष शांति व नीलेश तीन बच्चे है।संदीप जो चार भइयों में तीसरे नम्बर पर था इसकी अभी शादी नहीं हुई थी।मृतक पवन के परिवार में पत्नी कुशमा एक 6 माह की बेटी है।बलराम 5 भाइयों में सबसे बड़ा था तीन बहने भी है इसकी भी शादी नही हुई थी शादी की बात चल रही थी।
Jd News Vision