Breaking News

सुशान्त गोल्फ सिटी में वेयर हाउस के गार्ड पर फायरिंग, 12 बोर के छर्रे लगे, हालत खतरे से बाहर

Jdnews Vision….

 

लखनऊ: : सुशान्त गोल्फ सिटी क्षेत्र के अंसल इलाके में स्थित एक वेयर हाउस में तैनात गार्ड पर देर रात अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में गार्ड के पेट और आंख के पास छर्रे लग गए। घायल को आनन-फानन में पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर दो संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार घटना 14/15 अगस्त की रात करीब 12:30 बजे की है।मौके पर पहुंची पुलिस को वेयर हाउस में तैनात गार्ड पंकज यादव निवासी उद्धतखेड़ा थाना गोसाईंगंज घायल अवस्था में मिला।पूछताछ में पंकज ने बताया कि वेयर हाउस के पीछे कबाड़ और झाड़-झंखाड़ वाले इलाके में उसे दो संदिग्धों की आहट सुनाई दी। गार्डों ने करीब 20 मीटर की दूरी से उन्हें ललकारा।इसी दौरान एक बदमाश ने 12 बोर के तमंचे से फायर कर दिया। जिससे पंकज के पेट के ऊपरी हिस्से और दाहिनी आंख की भौं के पास छर्रे लग गए। इसके बाद दोनों आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।इस सम्बंध में पुलिस उपायुक्त दक्षिणी रस्सा पल्ली बसन्थ कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं।जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

शैलेंद्र सिंह चौहान की रिर्पोट …..

About admin

Check Also

एक युवक ने बदोसरायं थाने की पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप…

Jdnews Vision…. (सुरेन्द्र कुमार वर्मा ) ..चोरी का जुर्म कबूल कराने के लिए उसे उसके …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *