Breaking News

पूछताछ के बहाने 8वीं के छात्र को दरोगा ने बेरहमी से पीटा

Jd news Vision….

(सुरेन्द्र कुमार वर्मा )

सीतापुर के इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र मे एक चोरी का मामला प्रकाश में आया है हल्का दरोगा अजय पांडेय ने पूछताछ के बहाने 8वीं के छात्र को बेरहमी से पीटा, चोरी के मामले में दरोगा फुसलाकर थाने ले गये पुलिस पिटाई से छात्र की आंख में आई सूजन आयी है

सीतापुर के इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में चोरी के मामले की जांच के दौरान पुलिस पर 13 साल के किशोर से मारपीट करने के गंभीर आरोप लगे हैं। फत्तेपुर मातिनपुर गांव निवासी चौकीदार गोविंद सिंह के परिजनों ने हल्का दरोगा अजय कुमार पांडे पर कक्षा आठ में पढ़ने वाले बेटे जगरूप को पूछताछ के नाम पर घर से ले जाकर पीटने का आरोप लगाया है।

परिजनों का कहना है कि किशोर की आंख पर चोट और सूजन है। मामले के सामने आने के बाद सीओ महोली को जांच सौंपी गई है।

दरअसल, बीती 12 अगस्त को चौकीदार गोविंद सिंह के घर में नकब लगाकर चोरी हुई थी। चोर घर से करीब 75 हजार रुपये की नकदी समेत लगभग चार लाख रुपये का सामान समेट ले गए थे। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी।

परिजनों के मुताबिक रविवार को हल्का दरोगा अजय कुमार पांडे उनके 13 वर्षीय बेटे जगरूप को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गए। परिजनों का आरोप है कि दरोगा ने किशोर को अकेले में पूछताछ करने की बात कही और किसी को न बताने के लिए कहा।

रविवार देर शाम जब जगरूप वापस आया तो उसकी आंख सूजी हुई थी और शरीर पर मारपीट के निशान बताए गए। किशोर ने आरोप लगाया कि दरोगा ने उस पर चोरी करवाने का आरोप लगाते हुए उसके साथियों के बारे में पूछा और जवाब देने पर थप्पड़ मारते हुए पिटाई की।

परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं प्रभारी निरीक्षक आशीष तिवारी ने किशोर से मारपीट के आरोपों को निराधार बताया है। वही एसपी अंकुर अग्रवाल ने आरोपों की गंभीरता को देखते हुए सीओ महोली को पूरे मामले की जांच सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के बाद ही आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।

About admin

Check Also

एक युवक ने बदोसरायं थाने की पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप…

Jdnews Vision…. (सुरेन्द्र कुमार वर्मा ) ..चोरी का जुर्म कबूल कराने के लिए उसे उसके …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *