Jd news Vision….
सन्तोष कुमार गुप्ता…..
कौड़ीराम/गोरखपुर: : संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर चलाए जा रहे ‘समरसता संकल्प अभियान’ के तहत जन्मस्थली श्री गोवर्धनपुर, वाराणसी से निकली कलश यात्रा का भारतीय जनता पार्टी विधानसभा बांसगांव के कौड़ीराम मंडल अंतर्गत ग्राम पांडेयपार में श्रद्धा और उत्साह के साथ स्वागत किया गया।
कलश यात्रा के ग्राम पांडेयपार पहुंचने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जिला सहकारी फेडरेशन लिमिटेड, गोरखपुर के पूर्व सभापति श्री सिंह ने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा अपने सिर पर कलश धारण कर श्रद्धा एवं आस्था के साथ यात्रा का स्वागत किया।
इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि संत गुरु रविदास महाराज ने समाज में समानता, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। समरसता संकल्प अभियान उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
कार्यक्रम में कौड़ीराम मंडल अध्यक्ष अमित पांडेय, शक्ति केंद्र संयोजक मोती प्रसाद, मंडल उपाध्यक्ष सूर्यनारायण नायक, बूथ अध्यक्ष श्रवण कुमार यादव, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष आराधना मिश्रा सहित सम्मानित ग्रामवासी एवं भाजपा पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
Jd News Vision