Breaking News

मध्यप्रदेश विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन की मैहर में बैठक: कर्मचारियों, पेंशनर्स की समस्याओं पर हुआ सीधा संवाद….

Jd news Vision….

​इंदौर : : फेडरेशन ने उठाई बिजली कर्मचारियों की मांगें: संविदा-आउटसोर्स का नियमितीकरण, केंद्र के समान डीए और 2012 से पहले के लंबित मामलों में अनुकंपा नियुक्ति की अपील

​मध्यप्रदेश विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन, जबलपुर की बैठक एवं संवाद कार्यक्रम अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह राजपूत की अध्यक्षता में मैहर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत में महामंत्री राकेश डी पी पाठक सहित पदाधिकारियों ने मां शारदा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

​बैठक को संबोधित करते हुए महामंत्री राकेश डी पी पाठक ने संगठन की उपलब्धियों और मांगों को रेखांकित किया:

• ​संविदा व आउटसोर्स कर्मचारी: सभी संविदा कर्मियों को बिना शर्त और बिना परीक्षा नियमित किया जाए। परीक्षा की स्थिति में न्यूनतम अंक अर्हता (अनारक्षित हेतु 80 से घटाकर 50 और आरक्षित हेतु 70 से 40) कम की जाए। 15 वर्षों से कार्यरत आउटसोर्स कर्मियों को नई भर्ती में 50% आरक्षण दिया जाए।

• ​अनुकंपा नियुक्ति व नीतियां: संविदा अनुकंपा नीति की विसंगतियां दूर हों तथा 2012 के पूर्व के दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को बिना शर्त अनुकंपा नियुक्ति मिले।

• ​वेतन व भत्ते: मुख्यमंत्री से केंद्र के समान महंगाई भत्ता (DA), महंगाई राहत और परिवार पेंशन राहत एक साथ जारी करने तथा वेतन विसंगतियों को दूर करने का अनुरोध किया गया।

• ​फेडरेशन के प्रयास: सीपीसीटी की अनिवार्यता समाप्त करने, नए फ्रिंज बेनिफिट्स स्वीकृत कराने और नवीन पद सृजन के लिए शासन व प्रबंधन का आभार जताया गया।

​कार्यक्रम में एन.के. यादव, जी.एल. चौरसिया, दिनेश दुबे सहित अनेक वक्ताओं ने विचार रखे और कर्मचारियों से एकजुट होने का आह्वान किया। मैहर शाखा अध्यक्ष आशीष मिश्रा ने स्वागत और भरत लाल पटेल ने आभार व्यक्त किया। यह जानकारी प्रदेश प्रवक्ता मदन वर्मा द्वारा दी गई।             – मदन वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता

म प्र विद्युत कर्म.संघ फेडरेशन

जबलपुर शाखा: इंदौर

दिनांक 19.08.2026

About admin

Check Also

एआई से तस्वीरें बदलकर आपत्तिजनक खबरें प्रकाशित करने के मामले में न्यूज़ पोर्टल संचालक गिरफ्तार..,

Jdnews Vision….. एआई से तस्वीरें बदलकर आपत्तिजनक खबरें प्रकाशित करने के मामले में न्यूज़ पोर्टल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *