Breaking News

भाकियू टिकैत संगठन के जिला अध्यक्ष ने नगर आयुक्त को सौंपा मांग पत्र….

Jdnews Vision…

(सुरेन्द्र कुमार वर्मा )

लखनऊ : : भाकियू टिकैत संगठन के जिला अध्यक्ष लखनऊ आलोक वर्मा ने नगर आयुक्त एवम नगर निगम लखनऊ को एक मांग पत्र दिया है जिसमें

ग्राम बारावन कला स्थित सुरक्षित खलिहान की भूमि पर अवैध खनन कराए जाने, दोषी अधिकारियों एवं खनन माफियाओं के विरुद्ध कठोर कार्रवाई किए जाने तथा भारतीय किसान यूनियन द्वारा प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन के संबंध में

भारतीय किसान यूनियन, के संज्ञान में एक अत्यंत गंभीर एवं जनहित से जुड़ा मामला आया है।

दिनांक 06 अगस्त 2026 की रात्रि से लेकर 07 अगस्त 2026 को प्रातः लगभग 10:00 बजे तक, तहसील सदर के अंतर्गत ग्राम बारावन कला, नगर निगम जोन-4 में स्थित सुरक्षित खलिहान की सरकारी भूमि पर खनन माफियाओं द्वारा खुलेआम अवैध खनन कराया गया। लगभग सात बिस्वा भूमि को लगभग पाँच फुट गहरा खोदकर सैकड़ों डंपर मिट्टी निकाल ली गई।

मौके पर मौजूद लोगों द्वारा यह कहा गया कि उक्त मिट्टी माननीय मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित कार्यक्रम हेतु हेलीपैड निर्माण के लिए ली जा रही है, जबकि मौके पर न तो किसी सक्षम अधिकारी का कोई आदेश उपलब्ध था और न ही कोई वैध स्वीकृति अथवा अभिलेख प्रस्तुत किया गया। इससे स्पष्ट प्रतीत होता है कि माननीय मुख्यमंत्री जी के नाम का दुरुपयोग कर सरकारी सुरक्षित भूमि का अवैध दोहन किया गया।

सबसे गंभीर एवं चिंताजनक तथ्य यह है कि यह पूरा कार्य नगर निगम, पुलिस विभाग एवं राजस्व विभाग के संरक्षण में कराया गया प्रतीत होता है। यदि प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ही मुख्यमंत्री जी के नाम पर सुरक्षित सरकारी भूमि का इस प्रकार अवैध खनन कराया जा सकता है, तो यह प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न है।

अवैध खनन के कारण लगभग पाँच फुट गहरे गड्ढे बन गए हैं। वर्षा होने पर इनमें पानी भर जाएगा, जिससे किसी भी समय कोई बच्चा, ग्रामीण अथवा मवेशी उसमें गिरकर अपनी जान गंवा सकता है। भविष्य में यदि कोई अप्रिय घटना होती है तो उसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों एवं दोषी व्यक्तियों की होगी।

भारतीय किसान यूनियन मांग करती है कि इस पूरे प्रकरण की तत्काल उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए, अवैध खनन कराने वाले खनन माफियाओं, संबंधित ठेकेदारों तथा संरक्षण देने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई की जाए तथा सुरक्षित खलिहान की भूमि को तत्काल पूर्व स्थिति में बहाल कराया जाए।

यदि इस गंभीर प्रकरण में तत्काल प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, तो भारतीय किसान यूनियन दिनांक 08 अगस्त 2026 को प्रातः 11:00 बजे से नगर निगम मुख्यालय, लखनऊ पर माइक एवं टेंट लगाकर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन प्रारंभ करेगी। आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक दोषी अधिकारियों एवं खनन माफियाओं के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित नहीं की जाती। आंदोलन के दौरान उत्पन्न होने वाली किसी भी स्थिति की समस्त जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों की होगी

साथ ही, दिनांक 09 अगस्त 2026 को काकोरी में आयोजित माननीय मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन का प्रतिनिधिमंडल पहुंचकर माननीय मुख्यमंत्री जी को स्वयं अवगत कराएगा कि किस प्रकार उनके नाम का दुरुपयोग करते हुए प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अधिकारी एवं खनन माफिया सुरक्षित सरकारी भूमि का अवैध खनन करा रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री जी को यह भी बताएगा कि अधिकारियों द्वारा उनके कार्यक्रम की आड़ में भ्रष्टाचार किया जा रहा है तथा गांवों की सुरक्षित भूमि को खोदकर ऐसे जानलेवा गड्ढे बना दिए गए हैं, जिनसे भविष्य में किसी भी समय जनहानि हो सकती है। भारतीय किसान यूनियन मुख्यमंत्री जी से इस पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषी अधिकारियों एवं खनन माफियाओं के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है मांग पत्र की प्रतिलिपि निम्नलिखित अधिकारियों को भी भेजी है

1. माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश शासन।

2. पुलिस आयुक्त, लखनऊ।

3. जिलाधिकारी, लखनऊ।

4. पुलिस उपायुक्त, पश्चिमी कमिश्नरेट, लखनऊ।

5. सहायक पुलिस आयुक्त, हजरतगंज, लखनऊ।

6. प्रभारी निरीक्षक, हजरतगंज, लखनऊ।

7. उप जिलाधिकारी, सदर, लखनऊ।

8. एल.आई.यू., लखनऊ

About admin

Check Also

Amity University Lucknow Signs MoU with HCL Technologies to Strengthen Industry-Academia Collaboration….

Jdnews Vision… _Students to benefit from internships, technical training, certifications, research and placement opportunities._ Lucknow, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *