फार्मासिस्ट के सहारे चल रहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र “हरनही” ….

Jdnews Vision…

संतोष कुमार गुप्ता….

*चिकित्सा प्रभारी अस्पताल से नदारद….

गोरखपुर : : खजनी: : क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरनही इन दिनों चिकित्सकीय व्यवस्था को लेकर सवालों के घेरे में है। स्थानीय अनिल राजभर, अंकज, दिनेश, राजू, शक्ति का आरोप है कि अस्पताल में नियमित चिकित्सकीय सेवाएं प्रभावित हो रही हैं और अस्पताल का संचालन काफी हद तक फार्मासिस्ट के सहारे चल रहा है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ. विवेक सिंह के अक्सर अस्पताल में मौजूद नहीं रहने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। आरोप है कि आपातकालीन स्थिति में भी चिकित्सक की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं हो पाती, जिसके कारण मरीजों और उनके परिजनों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र में दूर-दराज से मरीज इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन चिकित्सक की अनुपस्थिति के कारण उन्हें उचित चिकित्सकीय परामर्श के लिए दूसरे अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। इससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती है।

स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों से मामले का संज्ञान लेते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने तथा आपातकालीन सेवाओं को सुचारु रूप से संचालित कराने की मांग की है।

About admin

Check Also

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा नामकरण संघर्ष समिति की संचालन समिति का किया गया गठन 

Jdnews vision…. ग्रेटर नोयडा : : यहां एक विशेष बैठक में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *