Breaking News

तालाब की भूमि पर कब्जे को लेकर कर दीं गोली मार कर हत्या…

Jdnews Vision….

(सुरेन्द्र कुमार वर्मा)

बाराबंकी : : जनपद के कोठी थाना के अन्तर्गत हंसराज वर्मा का गांव के ही मनोज कुमार यादव पुत्र लाल यादव ने गोली मार कर हत्या कर दी तालाब की भूमि पर कब्जे को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। मंगलवार को इसी विवादित जमीन पर नाद रखने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर मनोज कुमार अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और हंसराज के साथ मारपीट करने लगा।

परिजनों का आरोप है कि इसी दौरान मनोज कुमार ने तमंचे से हंसराज वर्मा को गोली मार दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल इलाज के लिए सीएचसी सिद्धौर ले गए। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल और वहां से लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर किया गया। हालांकि, लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही हंसराज की मौत हो गई लोगों का कहना है की स्थानीय प्रशासन की लापरवाही के कारण यह घटना घटित हुई है भाकियू अराजनैतिक के जिला अध्यक्ष राम बरन वर्मा व कई सामाजिक कार्यकर्ता परिवार और क्षेत्रीय लोगों के साथ धरने पर बैठे हैं उनकी मांग है की परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी और मुवाआजा और परिवार को जीवन यापन के लिए भूमि का पट्टा दिया जाये लोगों का कहना है की

इस तरह किसी की भी हत्या करना निंदनीय है, दोषियों को शीघ्र पकड़कर कठोरतम दंड दिया जाना चाहिए। मामला विचाराधीन था तो फैसले का इंतजार किया जाना चाहिए था हला की जानकारी मे आया है की कुछ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है..

About admin

Check Also

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 76 वें जन्मदिन पर किया गया फल वितरण….

Jdnews Vision ….. बलरामपुर : : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 76 वें जन्मदिन पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *