Breaking News

विशाखापत्तनम से कृष्णनगर तक: भावनाओं से भरी विदाई, समाज को याद कर भावुक हुए सुजीत कुमार मंडल दंपती….

Jdnews Vision….

Raghwendra Mishra….

Managing Editor….

विशाखापत्तनम : : भारतीय नौसेना से सेवानिवृत्त होने के बाद यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में अपनी सेवाएं दे रहे सुजीत कुमार मंडल का स्थानांतरण 31 जुलाई को पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के कृष्णनगर स्थित गृह शाखा में हो गया। स्थानांतरण के बाद वे अपनी धर्मपत्नी ममता मंडल के साथ विशाखापत्तनम के साई नगर स्थित श्याम अपार्टमेंट से अपने गृह नगर के लिए रवाना हुए।

विशाखापत्तनम में अपने लंबे प्रवास के दौरान मंडल दंपती स्थानीय समाज का अभिन्न हिस्सा बन गए थे। सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के कारण वे सभी के बीच अत्यंत लोकप्रिय थे। दोनों की इच्छा थी कि वे अपने जीवन का अधिक समय “सिटी ऑफ डेस्टिनी” विशाखापत्तनम में ही बिताएं, क्योंकि इस शहर और यहां के लोगों से उनका गहरा भावनात्मक जुड़ाव बन चुका था।

कृष्णनगर पहुंचने के बाद सुजीत कुमार मंडल ने वरिष्ठ पत्रकार रघवेंद्र मिश्रा को फोन कर कहा कि विशाखापत्तनम की यादें उनके दिल में हमेशा जीवित रहेंगी। उन्होंने भावुक स्वर में कहा, “हम यहां के लोगों का स्नेह, अपनापन और समाज का प्यार कभी नहीं भूल पाएंगे। हम सभी समाज के सदस्यों के प्रति हृदय से आभारी हैं।”

मंडल दंपती का एकमात्र पुत्र वर्तमान में मंगलुरु में बी.टेक. की पढ़ाई कर रहा है। परिवार ने कहा कि विशाखापत्तनम में बिताए गए वर्षों की अनगिनत यादें उनके जीवन की अमूल्य धरोहर रहेंगी।

समाज के लोगों ने भी मंडल दंपती के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखद जीवन की कामना करते हुए कहा कि विशाखापत्तनम के दरवाजे उनके लिए हमेशा खुले रहेंगे।

About admin

Check Also

शराब पीने के पैसा मांगने नहीं देने पर मारपीट करने वाले फरार आरोपी को किया गया गिरफ्तार….

Jdnews Vision…. बिलासपुर (छ.ग.) :शराब पीने के पैसा मांगने नहीं देने पर मारपीट करने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *