महिला झपटमारी गैंग द्वारा चोरी किए गए सोने के खरीददार कटघोरा स्थित सोनार को किया गया गिरफ्तार

Jdnews Vision….

बिलासपुर  : : महिला झपटमारी गैंग द्वारा चोरी किए गए सोने के खरीददार कटघोरा स्थित सोनार को किया गया गिरफ्तार*

*करीब 7 तोला सोना किया गया जप्त…

रतनपुर पुलिस ने बस में महिलाओं द्वारा झपटमारी कर चोरी की गई सोने की चैन एवं मंगलसूत्र के खरीददार गौतम पिता राजेन्द्र कुमार दुबे, उम्र 35 वर्ष, निवासी मोहलाईनभाठा कटघोरा, जिला कोरबा को गिरफ्तार किया है।

प्रकरण में पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आरोपी गौतम दुबे की तलाश कर अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी ने चोरी का करीब 07 तोला सोना खरीदकर गलाने की बात स्वीकार की। आरोपी के कब्जे से 67 ग्राम गला हुआ सोना जप्त किया गया।

आरोपी को दिनांक 21.08.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

About admin

Check Also

*सोचा न था*

Jdnews Vision….. *सोचा न था*   आप चले जाएंगे छोड़कर सोचा न था, फिर देखेंगे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *