अमानत में खयानत करने वाला शातिर आरोपी चकरभाठा पुलिस की गिरफ्त में….

जेडी न्यूज़ विज़न…..

बिलासपुर (छ.ग.) : : अमानत में खयानत करने वाला शातिर आरोपी चकरभाठा पुलिस की गिरफ्त में….

*आरोपी के विरुद्ध बलौदाबाजार में पंजीबद्ध हैं मोटर साइकिल चोरी का अपराध*

*माह जनवरी से मोटर साइकिल लेकर था फरार*।

*पहचान के लोगों से मोटर साइकिल लेकर हो जाता था फरार*

*आरोपी के कब्जे से एक अन्य मोटर साइकिल बरामद*

 

*विवरण-*मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी कामदास मानिकपुरी दिनांक 09.08.2026 को थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश कर बताया कि दिनांक 31.01.2026 को दोपहर 01.30 बजे ट्रांसपोर्ट नगर परसदा बबलू गैरेज में काम कर रहा था उसी समय इनके गांव मुढीपार के दानू मसीह के द्वारा उसकी मोटर साइकिल हीरो HF डीलक्स क्रं CG 10 BT 0191 को 15 मिनट के लिये मांगकर जरूरी काम बताकर ले गया जिसे आज तक वापस नही किया है कि रिपोर्ट पर आरोपी दानू मसीह के विरूद्व अपराध धारा 316(2) BNS का अपराध पंजीबद्ध किया गया विवेचना में ज्ञात हुआ कि आरोपी दानू मसीह शातिर मोटर साइकिल चोर हैं बलौदाबाजार के भाटापारा थाना में भी उसके विरुद्ध मोटर साइकिल चोरी का अपराध पंजीबद्ध हैं। उमनि एवं वपुअ महोदय रजनेश सिंह बिलासपुर (भा.पु.से.) के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय चकरभाठा राजेश जोशी के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी चकरभाठा द्वारा टीम गठित कर पतातलाश कर आरोपी दानू मसीह को आज दिनांक 23/08/2026 को कड़ी मेहनत कर पकड़ने में सफलता प्राप्त किया गया आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपराध कारित करना स्वीकार कर मामले की मोटर साइकिल के अलावा एक अन्य मोटर साइकिल को भी बरामद कराया मोटर साइकिल को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर रिमाण्ड में जेल भेजा गया।

About admin

Check Also

*सोचा न था*

Jdnews Vision….. *सोचा न था*   आप चले जाएंगे छोड़कर सोचा न था, फिर देखेंगे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *