Jdnews Vision…
संतोष कुमार गुप्ता….
*खजनी, गोरखपुर: : खजनी कस्बे में सुबह 7 बजे से लगे 2 किलोमीटर लंबे भीषण जाम के दौरान पुलिस प्रशासन नदारद रहा। हालात ऐसे बन गए कि जाम में फंसी आम जनता को खुद ही सड़क पर उतरकर ट्रैफिक व्यवस्था संभालनी पड़ी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खजनी थाना से ब्लॉक तक लगे जाम में एम्बुलेंस तक फंसी रही, लेकिन मौके पर एक भी पुलिसकर्मी नहीं पहुंचा। मजबूरन स्थानीय युवाओं और राहगीरों ने मोर्चा संभाला और वाहनों को निकालना शुरू किया।
रक्षाबंधन के दिन प्रशासन की इस लापरवाही से लोगों में भारी आक्रोश है।
Jd News Vision