Breaking News

धारदार हथियार दिखाकर डराने धमकाने वाले आरोपियों को सीपत पुलिस किया गिरफ्तार 

Jdnews Vision….

बिलासपुर(छ0ग0) : : दिनांक- 28.08 : : धारदार हथियार (तलवार एवं चापड) दिखाकर डराने धमकाने वाले आरोपियों को सीपत  पुलिस किया गिरफ्तार

आरोपियों से धारदार हथियार (तलवार एवं चापड) को जप्त कर, आरोपी गणों के विरूद्ध आर्म्स एक्ट की कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल ….

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि इस प्रकार है कि सूचना मिला की ग्राम बिटकुला के हरदुली पारा में कलेश्वर सूर्यवंशी के घर के सामने गली में आरोपी दिनेश कोराम एवं शरद पटेल के द्वारा धारदार हथियार (तलवार एवं चापड) रखकर कलेश्वर सूर्यवंशी एवं उसके घर वालों को मारने, पीटने के लिए डराते हुए धारदार हथियार (तलवार एवं चापड) को लहरा रहे है कि सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी सीपत के द्वारा आरोपी दिनेश कोराम एवं शरद पटेल को पकडने के निर्देश मिलने पर आरोपी दिनेश कोराम एवं शरद पटेल को घेरा बंदी कर पकड कर हिरासत में लिया गया तथा आरोपी दिनेश कोराम से एक धारादार लोहे का तलवार एवं आरोपी शरद पटेल से एक लोहे का धारदार चापड को जप्त किया गया है। आरोपी 1. दिनेश कोराम पिता अवधराम कोराम उम्र 20 साल 2. शरद पटेल पिता संतराम पटेल उम्र 25 साल दोनो निवासी बिटकुला थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0 के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

About admin

Check Also

महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को चकरभाठा पुलिस ने किया गिरफ्तार

Jdnews Vision…   बिलासपुर (छत्तीसगढ़): : महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को चकरभाठा पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *