Breaking News

सीपत पुलिस की त्वरित कार्यवाही.. नाबालिक बालिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार …

Jdnews Vision…..

बिलासपुर : :  28.08: :  सीपत पुलिस की त्वरित कार्यवाही नाबालिक बालिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

आरोपी को पाक्सो एक्ट की धारा में भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल….

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 27.08.2026 को प्रार्थिया/पीडिता थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पर से रिपोर्ट कराया कि पीडिता के साथ आरोपी लक्ष्मी नारायण यादव के द्वारा पीडिता के घर के बाथरूम में घुसकर जबरदस्ती पीडिता के साथ दुष्कर्म किया है, पीडिता कि रिपोर्ट पर आरोपी लक्ष्मी नारायण यादव के विरूद्ध अपराध क्रमांक 470/2026 धारा 64(2)(एम) बीएनएस 4, 6 पाक्सो एक्ट बीएनएस दर्ज कर विवेचना मे लिया गया है। पुलिस उप महानिरीक्षक एवम् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के द्वारा महिला एवं बच्चो से सम्बधित अपराध में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत त्वरित एवं सक्त कार्यवाही करने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है जिसके पालन में थाना प्रभारी सीपत द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकरण के आरोपी लक्ष्मी नारायण यादव की पता साजी कर उसके सकुनत से हिरासत में लेकर थाना लाया गया, पूछताछ बाद आरोपी लक्ष्मी नारायण यादव द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

About admin

Check Also

ठेका श्रमिक को धारदार हथियार से मारपीट करने वाले एक आरोपी तथा दो अपचारी बालक गिरफ्तारeehuc 

Jdnews Vision…. बिलासपुर(छ0ग0) : :  14.09.थाना-सीपत: ठेका श्रमिक को धारदार हथियार से मारपीट करने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *