Jdnews Vision…
संतोष कुमार गुप्ता
कौड़ीराम : : विश्व हिंदू रक्षा परिषद द्वारा ‘मथुरा कूच’ यात्राके ऐलान कश्व हिन्दू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय मंत्री दीपकरायबड़ीसंख्या में अपने समर्थकों के साथ गोरखपुर जनपद के बांसगांव थाना क्षेत्र के धनौड़ा बुजुर्ग से सुबह 10 बजे प्रस्थान कर कौड़ीराम चौराहे पर
पहुंचे।कौड़ीराम चौराहे पर पुलिस प्रशासन ने दीपक राय को हिरासत में ले लिया। विश्व हिन्दू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय मंत्री दीपक राय के बताया कि ‘मथुरा कूच’ का मुख्य उद्देश्य ब्रज क्षेत्र में मांस और मदिरा की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग के समर्थन में आवाज बुलंद करना है। यह मांग रोहित मालवन द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन से जुड़ी बताई गई है।
यात्रा के दौरान श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण और ब्रज की धार्मिक एवं सांस्कृतिक गरिमा से जुड़े मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाने की बात कही गई है।
Jd News Vision