बंजरिया में बच्चों ने शिक्षक दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया…

Jdnews Vision….

जिला सम्वाददाता

आर पी उपाध्याय ,

मनकापुर गोंडा- कंपोजिट विद्यालय बंजरिया में बच्चों ने शिक्षक दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया। इस अवसर पर केक काटकर बच्चों ने शिक्षकों को खिलाया तथा शिक्षकों को उपहार दिया। इसके अलावा कंपोजिट विद्यालय मनकापुर बाजार प्राइमरी पाठशाला, मझरिया प्राइमरी पाठशाला, कुंजलपुर प्राइमरी पाठशाला, भिटौरा कंपोजिट विद्यालय दलीपुरवा तथा अन्य विद्यालयों में भी शिक्षक दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ बच्चों ने बनाया।

बच्चों ने अपने प्रिय शिक्षकों को अपने गीतों के माध्यम से धन्यवाद व्यापित किया। विद्यालय को विधवत सजाया तथा गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में अंशिका, खुशी, ललिता, माही, अंकित, पियूष, रोहित, मोहित, दीपांशी, जानवी, मुस्कान, ईशा, हिमांशु, निष्ठा, आदर्श, माही गुप्ता सहित दर्जनों बच्चों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

About admin

Check Also

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा नामकरण संघर्ष समिति की संचालन समिति का किया गया गठन 

Jdnews vision…. ग्रेटर नोयडा : : यहां एक विशेष बैठक में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *