Breaking News

सुशासन तिहार : सोंठी समाधान शिविर में 66 आवेदनों का मौके पर निराकरण….

जेडी न्यूज विजन…..

*हितग्राहियों को मिली विभिन्न योजनाओं की सौगात…

*बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने लिया शिविर का लाभ…
बिलासपुर, 4 मई : :  मस्तुरी विकासखंड के शासकीय हाई स्कूल प्रांगण सोंठी में आयोजित समाधान शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 144 आवेदनों में से 66 प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया। शेष आवेदनों के निराकरण के लिए संबंधित विभागों को समयसीमा निर्धारित की गई। शिविर का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी के मुख्य आतिथ्य में किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा आमजनों को शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक प्रक्रिया समझाई गई।

साथ ही, विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभान्वित करते हुए चेक, स्वीकृति आदेश एवं आवश्यक दस्तावेज वितरित किए गए। शिविर में जनपद पंचायत अध्यक्ष सरस्वती सोनवानी, जनपद सदस्य लक्ष्मीन पोर्ते, सरपंच सोंठी नीमा वस्त्रकार, एसडीएम शिवकुमार कंवर, सीईओ मस्तुरी जे.आर. भगत भी शामिल हुए।
शिविर में महिला बाल विकास विभाग द्वारा 5 छात्रों काव्या, इशिका, स्मृति, हितेश और अंश को 6 वर्ष पूर्ण कर शाला प्रवेश करने पर प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। सुकन्या समृद्धि योजना के तहत तीन हितग्राहियों के खाते भी खोले गए। बैंक लिंकेज के माध्यम से ग्रामीण बैंक द्वारा गरिमा, रीता, जय मां लक्ष्मी, अराधना एवं जय मां मनका दाई महिला स्व सहायता समूह को 1.5 लाख से 4 लाख तक का सेंक्शन लेटर प्रदान किया गया। राजस्व विभाग द्वारा ग्राम जेवरा के विकेश कुमार को जाति प्रमाण पत्र, सोंठी के ललित सिंह नेटी एवं पायल नेटी, ग्राम पीपरानार के अरूण कुमार नेटी, पलक नेटी, पल्लवी नेटी एवं मड़ई के सौरभ कुमार टेंगवार को आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र दिये गये। साथ ही ग्राम मड़ई के किसान श्री रामनारायण टेंगवार को ऋण पुस्तिका की द्वितीय प्रति दिया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत ग्राम सोंठी के हितग्राही जीरा बाई, रामकली एवं संतोषी महंत को आवास पूर्णता प्रमाण पत्र एवं 15 ग्रामीणों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। शिविर में निरतू की रोशनी, खम्हरिया की उत्तरा कंवर एवं उनी की सुषमा और चन्द्रप्रकाश को जाति प्रमाण पत्र दिया गया। शिविर में मस्तुरी विकासखण्ड अंतर्गत सोंठी, जेवरा, खोंधरा, निरतु, बसहा, उडागीं, कुकदा, कुली, उनी, बिटकुला, मड़ई, खम्हरिया, जुहली और लुतरा के ग्रामीण शामिल हुए।


इस दौरान राज्यवर्धन कौशिक, नंदनी साहू, दीपक शर्मा, अभिलेष यादव, बबीता पाटनवार, घनश्याम सिंह ठाकुर, नागेश्वर सिंह ठाकुर, रामफल धीवर, मदन पाटनवार, धनसाय जगत, हथेश्वर सिंह ठाकुर, नारायण साहू, मूलचंद पटेल, फिरत अनंत, टीकाराम चंद्राकर, कांशीराम जायसवाल, बलराम पाटनवार, कुलेश्वर पाटनवार एवं गीता सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

About admin

Check Also

Manipur Chief Minister Yumnam Khemchand Felicitates Imphal West and Pherzawl for Achieving ‘Surakshit’ Status

Jdnews Vision…   Imphal, November 6, : : Manipur Chief Minister Yumnam Khemchand Singh today …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *