Jdnews Vision
(सुरेन्द्र कुमार वर्मा )
लखनऊ : : जनपद के गोसाई गंज मे आज भाकियू की मासिक बैठक कैम्प कार्यालय मलौली पुलिया गोसाई गंज मे ब्लाक अध्यक्ष लालता प्रसाद पटेल की अध्यक्षता में आयोजन किया गया जिसमें किसान समास्याओं पर विस्तार से चर्चा की गयी बरसात के कारण जल निकासी की व्यवस्था ठीक नहीं होने के कारण कई गांवों में पानी भर जाने के कारण गांव वासियों को आने जाने की बहुत समस्या पैदा हो गई है जिसके सम्बन्ध में भाकियू एक प्रतिनिधिमंडल खण्ड बिकास अधिकारी से मिल कर जिन जिन गांवों मे पानी का निकास सही नही है पानी का निकास तत्काल ठीक कराने के लिए शिकायती पत्र दे कर वार्ता करेगा कुछ किसानो ने बताया की इस समय क्षेत्र में आवास बिकास एवं एलडीए के द्वारा बिना किसी जानकारी नोटिस दिये ही अचानक घर गिरा दिये जा रहा है जिससे किसानों का बहुत नुकसान हो रहा है जिसका बिरोध करने के लिए रणनीति पर चर्चा की गयी इस बैठक में वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार वर्मा ब्लाक उपाध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा महामंत्री अशोक कुमार सुनील कुमार सचिव दिनेश कुमार कोषाध्यक्ष टिन्कू यादव मुन्नू रावत राजेन्द्र चौहान रोशन लाल भोला यादव अनिल कुमार शर्मा अवध राम यादव जगदीश प्रसाद राज कुमार जगेश्वर मौर्या आदि किसान शामिल हुए.
Jd News Vision