Jdnews Vision
शैलेन्द्र सिंह चौहान…..
लखनऊ : : गोसाईगंज स्थित जिला जेल लखनऊ में सजायाफ्ता कैदी की अचानक तबियत बिगड़ने के बाद जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से हालत गंभीर होने के कारण बलरामपुर अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई । सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
जेल से प्राप्त सूचना के अनुसार सजायाफ्ता कैदी बसंत कुमार गुप्ता (57) मोहल्ला खटीकान अकबरपुर का रहने वाला था। 13 अगस्त 2022 को लखनऊ की हसनगंज पुलिस ने हत्या के आरोप में उसे जेल भेजा गया था। 24 जुलाई 2025 को हत्या के आरोप में सजा हो गई थी। शनिवार की शाम आचानक तबियत खराब होने के बाद जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ रविवार की सुबह तक सुधार न होने पर बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोपहर के वक्त इलाज के दौरान मौत हो गई। जेल अधिकारियों ने बताया कि परिजनों को सूचना दी गई है।
Jd News Vision