Breaking News

राज्य पुरस्कार प्राप्त होने पर शिक्षिका का गोसाईगंज शिक्षक संघ ने किया स्वागत…

Jdnews Vision…..

(सुरेन्द्र कुमार वर्मा )

लखनऊ जनपद के गोसाई गंज में राज्य पुरस्कार प्राप्त होने पर शिक्षिका का गोसाईगंज शिक्षक संघ ने स्वागत किया।

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की गोसाईगंज ब्लॉक इकाई द्वारा प्राथमिक विद्यालय अमेठी उर्दू की सहायक अध्यापिका विनीता को उत्तर प्रदेश राज्य अध्यापक पुरस्कार 2025 प्राप्त होने की खुशी में खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय गोसाईगंज में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। योगेंद्र सिंह की अगुवाई में सभी टीचर्स ने पुष्पगुच्छ देकर बधाई दी। साथ ही अन्य शिक्षकों को भी राज्य पुरस्कार का आवेदन करने की प्रेरणा दी गई। सभी ने कहा कि गोसाईगंज के ईमानदार व कर्तव्यनिष्ठ खंड शिक्षा अधिकारी रामराज के कुशल निर्देशन और सुंदर मार्गदर्शन के कारण ही चौथी बार गोसाईगंज ब्लॉक को राज्य पुरस्कार मिला है। इससे पूर्व संतोष कुमार, नीता यादव और मधु को यह पुरस्कार प्राप्त हो चुका है। विनीता ने इस पुरस्कार का श्रेय अपने स्कूल के समस्त स्टॉफ, स्कूल के बच्चों ,समुदाय, अपने परिवार, मित्रों और अपने मार्गदर्शकों को दिया।

इस अवसर पर गोसाईगंज ब्लॉक इकाई के अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह यादव , ब्लॉक मंत्री पृथ्वी पाल वर्मा ,कोषाध्यक्ष हसीन अहमद , अवधराम, शैलेन्द्र शर्मा (ए आर पी), दिवाकर शुक्ला (ए आर पी),मो राशिद, तरन्नुम निसात, अहमद अली , सुनीता, सरिता यादव, शक्ति अग्रवाल, गंगोत्री प्रसाद शुक्ल,संतोष कुमार , कमलेश कुमार शर्मा सहित प्रशिक्षण में प्रतिभाग कर रहे तमाम शिक्षक साथी मौजूद रहे।

About admin

Check Also

एक युवक ने बदोसरायं थाने की पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप…

Jdnews Vision…. (सुरेन्द्र कुमार वर्मा ) ..चोरी का जुर्म कबूल कराने के लिए उसे उसके …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *