Breaking News

आसमान इस मौसम से….

Jdnews Vision…

आसमान इस मौसम से

 

​उम्मीद डूब गई है अब तो,

लिख रहा हूँ व्यथा मन से।

क्यों रूठा बादल, बेरंग सा

आसमान इस मौसम से?

 

​धरती भी सूखी, सूखी है,

अम्बर से कोई आस नहीं।

पहले जो बादल आता था,

क्या पानी उसके पास नहीं?

 

​सूनेपन में आ रही मुझे,

यादों की एक बाढ़ सी,

इससे बड़ा कोई मजाक नहीं,

जो लगी है यह इंतज़ार सी।

 

​इंतज़ार खत्म कब होगा,

नसीब में क्या लिखा होगा?

बादल भी तरसाता पानी,

कब छूटेगी अटकी साँसें?

अब और कुछ सुहाता नहीं।

​- मदन वर्मा “माणिक”

इंदौर, मध्यप्रदेश

दिनांक 06.09.26

About admin

Check Also

दीप जलाओ!….

Jdnews Vision…. दीप जलाओ…..!   दीप जलाओ, मिटे अंधियारा, जीने में खुशियों को लाओ, दीवाली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *