Breaking News

राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के संस्थापक अलंकार अग्निहोत्री का गाजियाबाद में स्वागत…

Jdnews vision…..

श्रवण कुमार….

गाजियाबाद। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के संस्थापक एवं अध्यक्ष अलंकार अग्निहोत्री मंगलवार को गाजियाबाद पहुंचे। इस अवसर पर पार्टी के महानगर अध्यक्ष विवेक उपाध्याय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

इस मौके पर अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा देश के आम नागरिकों के अधिकारों की रक्षा और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, अधिक से अधिक युवाओं एवं महिलाओं को जोड़ने तथा जनसेवा को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा प्रदेश में अपनी मजबूत पहचान बनाएगा।

महानगर अध्यक्ष विवेक उपाध्याय ने कहा कि संगठन लगातार विस्तार कर रहा है और आने वाले समय में गाजियाबाद में विभिन्न जनहित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About admin

Check Also

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 76 वें जन्मदिन पर किया गया फल वितरण….

Jdnews Vision ….. बलरामपुर : : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 76 वें जन्मदिन पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *