Breaking News

कंप्यूटर उपकरण चोरी के मामले में सरकंडा पुलिस की त्वरित कार्रवाई…. 

Jdnews विज़न….

 

**चंद घंटे के भीतर घटना में संलिप्त विधि से संघर्षरत बालक को सरकंडा पुलिस ने चोरी गए सहित पकड़ लिया*

 

*घटना का संक्षिप्त विवरण*

दिनांक 12.09.2026 को प्रार्थिया स्वाति गुप्ता (उम्र 29 वर्ष, निवासी कतियापारा जूना बिलासपुर) द्वारा थाना सरकंडा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि वह इमलीभाठा स्थित मितवा संस्था के बाल भवन में एक्टिविटी सेंटर संचालित करती हैं। दिनांक 10.09.2026 की रात्रि 20:00 बजे से दिनांक 11.09.2026 के सुबह 09:30 बजे के मध्य किसी अज्ञात चोर द्वारा बाल भवन की खिड़की से अंदर प्रवेश कर 01 नग लेनेवो कंपनी का मॉनिटर, 01 नग ACER कंपनी का मॉनिटर, 01 नग माउस एवं 01 नग एक्सटेंशन बॉक्स (कुल जुमला कीमती लगभग ₹30,000/-) चोरी कर लिया गया है। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना सरकंडा में अप.क्र. 1302/2026, धारा 331(4), 305 बीएनएस (BNS) के तहत अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया।

 

*पुलिस कार्रवाई एवं बरामदगी*

 

अपराध दर्ज होने के पश्चात * पुलिस उप महानिरीक्षक एवम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देशन* एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा तिलेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में तत्काल टीम गठित कर पुलिस टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण कर संदेहियों व आसपास के क्षेत्रों में सुरागकशी आरंभ की गई। मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेह के दायरे में आए एक नाबालिग (विधि से संघर्षरत बालक) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

सघन पूछताछ के दौरान नाबालिग बालक ने इमलीभाठा बाल भवन से खिड़की के रास्ते प्रवेश कर कंप्यूटर उपकरण चोरी करने की बात स्वीकार की। बालक के कब्जे/निशानदेही से चोरी किया

गया संपूर्ण मशरूका:

* 01 नग पुरानी इस्तेमाली Lenovo कंपनी का मॉनिटर

* 01 नग ACER कंपनी का मॉनिटर

* 01 नग माउस

* 01 नग एक्सटेंशन बॉक्स

(कुल कीमती लगभग ₹30,000/-) को विधिवत जप्त किया गया है।

 

*मामले में निरुद्ध विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध अग्रिम कानूनी व वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय किशोर न्याय बोर्ड (JJC) के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।*

About admin

Check Also

महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को चकरभाठा पुलिस ने किया गिरफ्तार

Jdnews Vision…   बिलासपुर (छत्तीसगढ़): : महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को चकरभाठा पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *