Jdnews Vision…..
संतोष कुमार गुप्ता…..
कौड़ीराम: : कौड़ीराम क्षेत्र के इटकौली निवासी समाजसेवी स्वर्गीय दिनेश कुमार त्रिपाठी के निधन की सूचना पर केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने उनके आवास पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढाढ़स बंधाया।
केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान ने स्वर्गीय दिनेश कुमार त्रिपाठी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि समाजसेवी के रूप में उन्होंने क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई और सामाजिक कार्यों में उनका योगदान सराहनीय रहा। उन्होंने परिजनों को इस दुःख की घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
इस दौरान मंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। परिजनों ने मंत्री के आगमन और संवेदना व्यक्त करने के लिए आभार जताया।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता गुलाब रध्वज उर्फ महंथ सिंह,सांसद प्रतिनिधि अरविंद पांडेय,पूर्व हियुवा जिलाध्यक्ष नरेंद्र ध्वज सिंह,जिला उपाध्यक्ष रतन प्रकाश दुबे , पंकज राय,राजेश पाल,मनोज राय सही तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Jd News Vision