Jdnews Vision…
* * *कब्जे में लेकर भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री करने वाले आरोपी पर कोटा पुलिस का प्रहार
विवरणः- मामले के संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि चेतना विरुद्ध नशा व प्रहार अभियान के तहत अवैध शराब/ गांजा बिक्री करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही हेतु उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा निर्देशित किया गया है। दिनांक 13.09.2026 को जरिये मुखबिर से सूचना मिली कि धनुहारपारा ग्राम बिल्लीबंद में एक व्यक्ति अपने कब्जे में भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब रखकर अवैध रूप से धनार्जन करने के उद्देश्य से बिक्री कर रही है कि, मुखबिर से प्राप्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारिओ को अवगत कराया गया जिनके निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह (रा.पु.से.) एवं नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन में टीम गठित कर धनुहारपरा ग्राम बिल्लीबंद में रेड कार्यवाही करते हुये आरोपी दिनेश लहरें पिता भानसिंह लहरें उम्र 36 वर्ष निवासी धनुहारपारा ग्राम बिल्लीबंद थाना कोटा के कब्जे से दो नग सफेद रंग के 10-10 लीटर वाली प्लास्टिक पेंट वाली बाल्टी में पूरा भरा हुआ 20 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कीमती 4000 रुपए को जप्त कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है..
Jd News Vision