Breaking News

पोषण माह का हुआ शुभारंभ, रैली के साथ मेहंदी व रंगोली प्रतियोगिता आयोजित….

Jdnews Vision…

संतोष कुमार गुप्ता…..

कौड़ीराम: :  बाल विकास परियोजना कौड़ीराम के तत्वावधान में बुधवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र कौड़ीराम के सभागार में पोषण माह का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं तथा किशोरियों को संतुलित आहार, पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा।

पोषण माह के शुभारंभ के अवसर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं विभागीय कर्मियों द्वारा पोषण जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को पौष्टिक आहार लेने, बच्चों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने तथा कुपोषण से बचाव के लिए जागरूक किया गया।

इसके साथ ही पोषण विषय पर मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने अपनी कला के माध्यम से पौष्टिक भोजन, स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं कुपोषण से बचाव का संदेश दिया। प्रतियोगिता में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। अधिकारियों ने पोषण माह के दौरान अधिक से अधिक लोगों तक पोषण संबंधी जागरूकता पहुंचाने और बच्चों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की अपील की।कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ)सुश्री रचना पांडेय,सुनंदा सिंह, आंगनवाड़ी कार्यकत्री संयोगिता प्रजापति ,शालिनी,जागृति,मीरा सहित समस्त सुपरवाइजर तथा क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां उपस्थित रहीं।

About admin

Check Also

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 76 वें जन्मदिन पर किया गया फल वितरण….

Jdnews Vision ….. बलरामपुर : : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 76 वें जन्मदिन पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *