Breaking News

एमिटी में ‘नेक्स्ट जेनरेशन थेराप्यूटिक्स’ पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ, नैनोटेक्नोलॉजी और आधुनिक दवा खोज पर होगा मंथन….

Jdnews Vision….

एमिटी में ‘नेक्स्ट जेनरेशन थेराप्यूटिक्स’ पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ, नैनोटेक्नोलॉजी और आधुनिक दवा खोज पर होगा मंथन…

भारत में दवाओं की किफायती उपलब्धता आज भी एक चुनौती- प्रो. (डॉ.) शुभिनी ए. सराफ…

लखनऊ, 15 सितंबर : : आधुनिक चिकित्सा के क्षेत्र में नवीन दवा खोज पद्धतियों, नैनोटेक्नोलॉजी और उन्नत चिकित्सीय तकनीकों में हो रहे विकास एवं उभरते रुझानों पर चर्चा के लिए एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, एमिटी विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ परिसर द्वारा ‘नेक्स्ट जेनरेशन थेराप्यूटिक्स- इंटीग्रेटिंग नैनोटेक्नोलॉजी विद एडवांस्ड ड्रग डिस्कवरी प्लेटफॉर्म्स’ विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। सम्मेलन में देश-विदेश के वैज्ञानिक, शिक्षाविद, चिकित्सक, फार्मास्युटिकल शोधकर्ता, उद्योग विशेषज्ञ, नियामक विशेषज्ञ और युवा शोधकर्ता प्रतिभाग कर रहे हैं।

सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) शुभिनी ए. सराफ, निदेशिका, एनआईपीईआर रायबरेली; प्रो. (डॉ.) अनिल वशिष्ठ, प्रो वाइस चांसलर, एमिटी विश्वविद्यालय लखनऊ परिसर; विंग कमांडर (डॉ.) अनिल तिवारी (सेवानिवृत्त), डिप्टी प्रो वाइस चांसलर, एमिटी विश्वविद्यालय लखनऊ परिसर तथा प्रो. (डॉ.) सत्य प्रकाश सिंह, प्रिंसिपल एवं डिप्टी डायरेक्टर, एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर एमिटी के विभिन्न संस्थानों के प्रमुख, विभागाध्यक्ष, सम्मेलन के आयोजन सचिव प्रो. (डॉ.) विवेक श्रीवास्तव, डॉ. शशांक सोनी एवं डॉ. राहुल मौर्य सहित शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

सम्मेलन में अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रो. (डॉ.) अनिल वशिष्ठ, प्रो वाइस चांसलर, एमिटी विश्वविद्यालय लखनऊ परिसर ने कहा कि नैनोटेक्नोलॉजी ने, कम्प्यूटेशनल ड्रग डिजाइन, बायोटेक्नोलॉजी और उन्नत फार्मास्युटिकल फॉर्मुलेशन के क्षेत्र में तेजी से हो रहे विकास ने आधुनिक चिकित्सा के स्वरूप को बदल दिया है। इन तकनीकों के एकीकरण से रोगों के निदान, शरीर में दवा पहुंचाने की प्रक्रिया और दवाओं की प्रभावशीलता में सुधार के अभूतपूर्व अवसर उपलब्ध हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन शोधकर्ताओं, वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों और विद्यार्थियों को ज्ञान साझा करने तथा चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में हो रहे नवीनतम विकास को समझने का उत्कृष्ट मंच प्रदान करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से इस दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में उपलब्ध अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया।

सम्मेलन को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) शुभिनी ए. सराफ ने कहा कि भारत में दवाओं की किफायती उपलब्धता आज भी एक चुनौती है। हमें ऐसी दवाएं विकसित करने की आवश्यकता है, जो समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सकें। यह तभी संभव होगा, जब सस्ती और प्रभावी दवाएं उपलब्ध हों। उन्होंने कहा कि नवाचार और अनुसंधान के माध्यम से इस लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

प्रो. सराफ ने प्रयोगशालाओं में होने वाली खोजों को सफल चिकित्सीय उपचार में परिवर्तित करने की मौजूदा चुनौतियों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने नेक्स्ट जेनरेशन थेराप्यूटिक्स, ड्रग सिंथेसिस, फोटोस्टेबल क्वांटम डॉट्स तथा नैनो मेडिसिन के वैधीकरण के लिए ऑर्गन-ऑन-ए-चिप तकनीक जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि मानव शरीर के लिए प्रभावी दवा पहुंचाने वाली प्रणाली का विकास वर्तमान स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकता है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) शुभिनी ए. सराफ ने सम्मेलन की स्मारिका का विमोचन भी किया।

 

दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्देश्य नवीन चिकित्सीय समाधानों के विकास के लिए वैज्ञानिक विमर्श को बढ़ावा देना, विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों के बीच सहयोग को प्रोत्साहित करना तथा युवा शोधकर्ताओं को सुरक्षित, प्रभावी और किफायती दवाओं के विकास की दिशा में अनुसंधान के लिए प्रेरित करना है..

About admin

Check Also

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 76 वें जन्मदिन पर किया गया फल वितरण….

Jdnews Vision ….. बलरामपुर : : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 76 वें जन्मदिन पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *