Breaking News

पीडीयू आईटीआई गोंडा में विश्वकर्मा पूजन समारोह

Jdnews Vision….

गोंडा हरीश गुप्ता….

गोंडा : :पंडित दीनदयाल उपाध्याय औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र (पीडीयू आईटीआई), विष्णुपुरी कॉलोनी, गोंडा में भगवान विश्वकर्मा पूजन का आयोजन श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार

के बीच भगवान विश्वकर्मा का पूजन-अर्चन कर संस्थान, विद्यार्थियों तथा समाज की उन्नति, सुख-समृद्धि एवं तकनीकी विकास की कामना की गई।इस अवसर पर उत्कर्ष कसौधन ने बताया कि भगवान विश्वकर्मा को सृष्टि का प्रथम अभियंता, वास्तुकार एवं शिल्पकार माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार उन्होंने देवताओं के लिए दिव्य भवनों, अस्त्र-शस्त्रों एवं विभिन्न निर्माण कार्यों का सृजन किया था। इसी कारण तकनीकी एवं औद्योगिक क्षेत्रों में कार्य करने वाले लोग विशेष रूप से उनकी पूजा-अर्चना करते हैं।

उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा पूजन का मुख्य उद्देश्य कार्यस्थल, मशीनों एवं उपकरणों के प्रति सम्मान प्रकट करना तथा उनके सुरक्षित एवं सफल संचालन की प्रार्थना करना है। यह पर्व श्रम, कौशल, तकनीकी शिक्षा एवं सृजनशीलता के महत्व को भी रेखांकित करता है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धापूर्वक पूजा करने से कार्यों में सफलता, उन्नति, सुरक्षा तथा समृद्धि प्राप्त होती है।पूजन के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने भगवान विश्वकर्मा के आदर्शों पर चलने तथा कौशल विकास को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में संस्थान के प्रबंधक हरीश गुप्ता उत्कर्ष कसौधन, सारिका, अर्चना,साक्षी ,सहित समस्त कर्मचारी, छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

About admin

Check Also

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 76 वें जन्मदिन पर किया गया फल वितरण….

Jdnews Vision ….. बलरामपुर : : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 76 वें जन्मदिन पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *