Breaking News

आर.सी. मिशन स्कूल, वडताल में प.पू. बिशप रत्ना स्वामी का दौरा….

Jdnews Vision….

वडताल, 17 सितंबर : : आर.सी. मिशन स्कूल, वडताल में अहमदाबाद धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष प.पू. बिशप रत्ना स्वामी के आगमन के अवसर पर आज दोपहर 3 बजे विद्यालय परिसर में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के मैनेजर रेव. फादर रुमाल्दो, असिस्टेंट मैनेजर रेव. फादर एल्टन तथा बिशप साहब के सचिव रेव. फादर प्रतीक वाघेला सहित विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में डॉ. शैलेष वाणिया द्वारा प.पू. बिशप रत्ना स्वामी का शब्दों द्वारा स्वागत किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अनिकेत डाभी ने पुष्पगुच्छ अर्पित कर बिशप साहब का स्वागत किया। वहीं सचिव रेव. फादर प्रतीक वाघेला का स्वागत विकास सर द्वारा किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के मैनेजर रेव. फादर रुमाल्दो ने विद्यार्थियों से बाह्य मूल्यांकन के साथ-साथ उपस्थित अतिथियों के मार्गदर्शन एवं विचारों को ध्यानपूर्वक सुनने का आग्रह किया।

इसके पश्चात अहमदाबाद धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष प.पू. बिशप रत्ना स्वामी ने विद्यार्थियों के समक्ष एक सुंदर एवं प्रेरणादायी कहानी प्रस्तुत की। बिशप साहब की रोचक एवं ज्ञानवर्धक बातों से विद्यार्थियों में विशेष उत्साह और आनंद देखने को मिला। बच्चों ने कहानी का भरपूर आनंद लिया।पूरे कार्यक्रम का सुंदर संचालन विद्यालय के मैनेजर रेव. फादर रुमाल्दो द्वारा किया गया। सभी के सहयोग से कार्यक्रम आनंदमय, प्रेरणादायी एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

About admin

Check Also

पीडीयू आईटीआई गोंडा में विश्वकर्मा पूजन समारोह

Jdnews Vision…. गोंडा हरीश गुप्ता…. गोंडा : :पंडित दीनदयाल उपाध्याय औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र (पीडीयू आईटीआई), …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *