Breaking News

घर पर सो रहे 19 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से प्रहार कर दी हत्या…

Jdnews Vision….

संतोष कुमार गुप्ता….

कौड़ीराम: :  बांसगांव थाना क्षेत्रांतर्गत जयंतीपुर में गुरुवार अल सुबह घर पर सो रहे 19 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान कार्तिकेय मिश्र उर्फ शुभम पुत्र स्वदेश मिश्र उम्र (19 वर्ष) के रूप में हुई है।शुभम स्नातक प्रथम वर्ष का छात्र था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुभम के परिवार के लोग परिजन के इलाज के लिए लखनऊ गए थे।शुभम घर पर अकेला ही था।रात में भोजन के बाद घर सोने चला गया था। तड़के करीब 5 बजे अज्ञात हमलावर ने कथित रूप से किसी धारदार हथियार से शुभम पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची बांसगांव पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी। फिलहाल हत्या के कारण और वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अज्ञात हमलावर की तलाश की जा रही है।

About admin

Check Also

सड़क हादसे में युवक की मौत.. पिता ने सीसीटीवी फुटेज से घटना के जांच की मांग की….

Jdnews Vision…. शैलेन्द्र सिंह चौहान…. लखनऊ : : गोसाईगंज इलाके में किसान पथ पर गुरुवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *