Breaking News

शराब पीने के लिए पैसा मांगने नहीं देने पर कार एवं मोटर सायकल को जलाने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार….

Jdnews Vision….

जिला बिलासपुर (छ.ग.) : : शराब पीने के लिए पैसा मांगने नहीं देने पर कार एवं मोटर सायकल को जलाने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार…

विवरण:- मामले का सक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी मुकेश कुमार देवांगन पिता स्व. बसंत देवांगन उम्र 45 वर्ष निवासी जूना बिलासपुर किलावार्ड देवांगन मोहल्ला थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर के द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 16.09.26 को अपनी कार महेन्द्रा थार क्रमांक सीजी 10 / बीपी 7770 को अपने दोस्त सौरभ पानीकर निवासी दयालबंद के आफिस के सामने खडी किया था, रात्रि 08.00 बजे आरोपी प्रियांशु पानीकर नसे के हालत में आया और मुझे जानते नहीं हो यहां गाडी पार्किंग करने का पैसा लगता कहने लगा नहीं देने पर गंदी-गंदी गाली गुप्तार कर जान से मारने धमकी देते हुए तुम्हारी गाडी को जला दुंगा बोलने लगा । दिनांक 16.09.26 को सुबह मुझे पता चला कि प्रियांशु पानीकर एवं उसके दोस्त विधि से संघर्षरत बालक के द्वारा मिलकर कार थार क्रमांक सीजी 10 / बीपी7770 एवं मोटर सायकल पैशन क्रमांक सीजी 11 / एमबी 7981 को तोडफोड कर जला दिये हैं । प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 526 / 26 धारा 296, 119 (1), 351 (3), 326 (च), 324 (4) 3 ( 5 ) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण में आरोपी प्रियांशु पानीकर को दिनांक 17.09.26 गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था एवं उसके साथी आरोपी विधि से संघर्षरत बालक को बाल न्यायालय में पेश किया गया है।

About admin

Check Also

TCF condemns attack on filmmaker Dominic Sangma in Itanager 

Jdnews Vision….   The Television and Cine Foundation (TCF), Manipur, has condemned the alleged physical …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *