Breaking News

बहु-बेटी सम्मेलन को लेकर ग्राम पंचायत स्तरीय परीक्षण कार्यशाला आयोजित….

Jdnews Vision….

संतोष कुमार गुप्ता…..

कौड़ीराम : : ब्लॉक मुख्यालय कौड़ीराम के सभागार में शनिवार को बहु-बेटी सम्मेलन के आयोजन को लेकर ग्राम पंचायत स्तरीय परीक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में सम्मेलन की तैयारियों, आयोजन की रूपरेखा और ग्राम पंचायत स्तर पर किए जाने वाले कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यशाला में संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मेलन के उद्देश्य, कार्यक्रम की रूपरेखा तथा व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। ग्राम पंचायत स्तर पर पात्र बहू-बेटियों की सहभागिता सुनिश्चित करने और कार्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया गया।

इस दौरान उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि बहु-बेटी सम्मेलन का उद्देश्य महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने के साथ ही उन्हें योजनाओं और अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। कार्यशाला में एस आई स्वाति मौर्या एस आई सुरेश चंद राणा,कांस्टेबिल जया सिंह ,राज कुमार यादव ,आनंद कुमार प्रधान,संयोगिता प्रजापति,मधुमति मल्ल सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों से जुड़े जिम्मेदार अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

About admin

Check Also

तहसील अध्यक्ष ने एसडीएम सदर को सौंपा ज्ञापन, लंबित मांगों पर कार्रवाई की मांग….

Jdnews Vision….. संतोष कुमार गुप्ता…… *22 सितंबर से अतिरिक्त हल्के और पंचायत सचिवालय रोस्टर के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *