Jdnews Vision….
अरुण कुमार राव…..
देवरिया : : भारतीय विद्यालय प्रबंधक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मासिक बैठक रामनाथ देवरिया स्थित एक निजी विद्यालय में हुई। जिसमें राष्ट्रीय कार्यकारिणी पदाधिकारियों के सहमति से विवेकानंद पाण्डेय को प्रदेश अध्यक्ष, रामेश्वर मणि को प्रदेश संयोजक, सच्चिदानंद मिश्र को प्रदेश संगठन मंत्री, चंद्र शेखर मल्ल को प्रदेश उपाध्यक्ष व सुभाष पति त्रिपाठी को प्रदेश मंत्री बनाया गया।

बैठक को राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्र, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश मणि, राष्ट्रीय महामंत्री राजीव कुमार मिश्र, राष्ट्रीय संयोजक अभय निगम, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बागेश्वरी मिश्र व राष्ट्रीय संगठन मंत्री धनंजय नाथ त्रिपाठी ने संबोधित किया।
नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे निष्ठा पूर्वक किया जाएगा।
सभी प्रबंधकों के हितों की रक्षा व विद्यालय संचालन में आ रही शासन –प्रशासन स्तर से परेशानियों को दूर किया जाएगा।
राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में प्रबंधकों के साथ हो रहे शोषण व उत्पीड़न से निजात दिलाने के लिए संघ के हमेशा संघर्षरत रहने व प्रबंधकों के समस्याओं को शासन– प्रशासन तक प्रभावी ढंग पहुंचाकर उसके समाधान कराने पर जोर दिया।
प्रदेश कार्यकारिणी के गठन पर सभी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई प्रेषित की।
बैठक में मुख्य रूप से संघ के देवरिया जिलाध्यक्ष डिग्री चंद यादव, जिला महामंत्री शुभम मल्ल, कुशीनगर जिला महामंत्री रामचंद्र वर्मा, छेदी यादव, के के त्रिपाठी, अवनीश मणि त्रिपाठी, द्विजेंद्र चतुर्वेदी, घनश्याम चौबे, अशोक मिश्र, रामचंद्र विश्वकर्मा समेत सैकड़ों प्रबंधक उपस्थित रहें।
उक्त आशय की जानकारी संघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी व राष्ट्रीय प्रवक्ता विपिन कुमार शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।
Jd News Vision