Jdnews Vision….
.स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़
.सुनील बंसल को बंगाल-तेलंगाना की मिली कमान…
.विनोद तावड़े बने उत्तर प्रदेश के प्रभारी….
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नबीन ने राज्यों के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। केंद्रीय सत्ताधारी पार्टी ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए अपने नए प्रभारियों और सह प्रभारियों के नाम का ऐलान किया है।
इसमें सबसे खास पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का नाम है। पहले उन्हें भाजपा की केंद्रीय टीम में शामिल किया गया और अब उन्हें दो बड़े राज्यों की जिम्मेदारी दी गई है। स्मृति ईरान को छत्तीसगढ़ और हरियाणा में भाजपा प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा भाजपा आईटी सेल की जिम्मेदारी लंबे समय तक संभालने वाले अमित मालवीय को महाराष्ट्र का सह प्रभारी बनाया गया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता सुनील बंसल को तेलंगाना और बंगाल का प्रभारी बनाया गया है।
भाजपा के नए प्रभारियों की लिस्ट में उत्तर प्रदेश खास
देश की राजनीति में अहम जगह रखने वाले उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में सत्ताधारी पार्टी ने भी अपनी कमर कस ली है। भाजपा कार्यालय की तरफ से जारी लिस्ट में उत्तर प्रदेश को सबसे ज्यादा नेता दिए गए हैं। सबसे बड़ी जनसंख्या वाले राज्य में भाजपा वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े को प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा चार सह प्रभारी बनाए गए हैं। इनमें जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा शामिल हैं।
बिहार में किसे मिला भाजपा का प्रभार?
भारतीय जनता पार्टी अपने गठबंधन के साथ भले ही बिहार में सत्ता में हो। लेकिन यहां भी उन्होंने प्रभारियों रूप में एक मजबूत टीम को मैदान में भेजा है। मुख्य प्रभारी के तौर पर भाजपा के अनुभवी नेता हरीष द्विवेदी हैं। वहीं उनके साथ में सह प्रभारी के रूप में संगीता यादव और रोहन गुप्ता को जिम्मेदारी दी गई है।
पंजाब, हिमाचल प्रदेश और गुजरात में किसे मिली भाजपा की कमान?
भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव वाले राज्यों के लिए भी अपने प्रभारियों के नाम का ऐलान किया है। उत्तर प्रदेश के साथ अगले वर्ष पंजाब, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर, हिमाचल और गुजरात में चुनाव होने हैं। ऐसे में भाजपा इन राज्यों के लिए भी अपने प्रभारियों का चयन कर चुकी है।
सबसे पहले पंजाब के लिए डॉ. सतीश पूनिया को प्रभारी बनाया गया है। वहीं उनके साथ में वीरेंद्र सचदेवा और अलका गुर्जर को सह प्रभारी पद की जिम्मेदारी दी गई है।
हिमाचल प्रदेश के लिए भाजपा ने श्रीकांत शर्मा को प्रभारी पद की जिम्मेदारी दी है, जबकि सह प्रभारी पद के लिए दर्शाना सिंह का नाम है।
गोवा में भारती प्रवीण नायर को प्रभारी बनाया गया है, जबकि अनिल एंटनी को सह प्रभारी बनाया गया है।
उत्तराखंड की जिम्मेदारी अनुभवी संघ के स्वयंसेवक और भाजपा नेता राम माधव को दी गई है। इसके अलावा अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को उनका डिप्टी बनाया गया है।
गुजरात में भाजपा ने वरिष्ठ नेता तरुण चुघ को प्रभारी पद का कार्यभार सौंपा है। उनके डिप्टी के रूप में अजय महावर और गोमती साईं काम करेंगे। वहीं मणिपुर में राजदीप रॉय को प्रभारी पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बाकी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भाजपा ने किसे दी जिम्मेदारी?
आंध्र प्रदेश- प्रभारी- अरविंद भदौरिया, सह प्रभारी- बनथी श्रीनिवासन
असम- प्रभारी- मंगल पांडे, सह प्रभारी- फांग्नोन कोन्याक, मनोज टिग्गा
छत्तीसगढ़- प्रभारी स्मृति ईरानी, सह प्रभारी- सिद्धार्थ बाबू
दिल्ली- प्रभारी- विनय सहस्त्रबुद्धे, सह प्रभारी- जामयांग त्सेरिंग नामग्याल, दर्शनाबेन जरदोश
हरियाणा- प्रभारी-स्मृति ईरानी, सह प्रभारी- भोला सिंह
जम्मू-कश्मीर- प्रभारी-सतीश पूनिया, सह प्रभारी-रीना कश्यप
झारखंड- प्रभारी-गजेंद्र पटेल, सह प्रभारी- सौरभ सिंह, निवेदिता सिंह
कर्नाटक- प्रभारी, हरीश द्विवेदी, सह प्रभारी कसम वेंकटेश्वरलू
केरलम- प्रभारी-प्रो. एम नागराजा, सह प्रभारी- एम वेंकटेशन
मध्य प्रदेश- प्रभारी- विप्लब कुमार देब, सह प्रभारी-रेखा वर्मा
महाराष्ट्र- प्रभारी- बैजयंत पांडा, सह प्रभारी-अमित मालवीय, सदानंद शेट तनावाड़े, कमलजीत सहरावत
मेघायल- प्रभारी-कनाद पुरकायस्थ, सह प्रभारी- नुमल मोमिन
मिजोरम- प्रभारी-भागवत कराड़
नागालैंड- अनिल एंटनी
ओडिशा- प्रभारी- डी पुरंदेश्वरी, सह प्रभारी- स्वदेश सिंह
राजस्थान- प्रभारी-संजय भाटिया, सह प्रभारी- कविता पाटीदार, कुलजीत चहल
पश्चिम बंगाल- प्रभारी-सुनील बंसल, सह प्रभारी-लाल सिंह आर्य, राजेंद्र सिंह, पिंकी कुशवाहा
तेलंगाना- प्रभारी-सुनील बंसल, सह प्रभारी- अभय पाटिल, रेखा शर्मा
त्रिपुरा- मृगांक देव वर्मान
तमिलनाडु- प्रभारी- राम माधव, सह प्रभारी- निर्मल कुमार सुराणा और डी. के. अरुणा
पुदुचेरी- के. सुरेंद्रन
लद्दाख- राजकुमार भाटिया
लक्षद्वीप-जॉर्ज कुरियन
अंडमान-निकोबार- जय प्रकाश
अरुणाचल प्रदेश- देवेश कुमार
दादर नगर हवेली और दमन द्वीप- वर्षा बेन नरेंद्र भाई जोशी
GF…..
Jd News Vision