Breaking News

सहकारी गन्ना विकास समिति की सामान्य निकाय बैठक संपन्न, किसानों की समस्याओं पर हुई चर्चा….

Jdnews Vision…

Jdnews Vision…

*एमडीएस सभागार में जुटे सैकड़ों किसान, ड्रोन व मिट्टी जांच जैसी आधुनिक सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध कराने का ऐलान*

तुलसीपुर, बलरामपुर: : सहकारी गन्ना विकास समिति तुलसीपुर के तत्वावधान में बुधवार को नगर के एमडीएस सभागार में सामान्य निकाय साधारण सभा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति की अध्यक्ष नीलम सिंह ने की।

कार्यक्रम में क्षेत्रभर से आए सैकड़ों किसानों ने सहभागिता निभाई और अपनी समस्याओं को प्रमुखता से रखा, जिस पर विस्तार से चर्चा करते हुए त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया गया।

क्षेत्र में हाल के दिनों में गन्ने की बुवाई में आई कमी पर चिंता जताते हुए भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार कृषि को आधुनिक और सुलभ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि चीनी मिल के सहयोग से समिति में कीटनाशक छिड़काव के लिए ड्रोन तकनीक और मिट्टी जांच की अत्याधुनिक मशीनें निशुल्क उपलब्ध कराई गई हैं, जिनका उपयोग कर किसान लागत घटाने के साथ अपनी उपज कई गुना बढ़ा सकते हैं।

इसके अलावा जिन किसानों के पास खुद का ट्रैक्टर नहीं है, उनके लिए बहुत ही कम किराए पर ड्राइवर सहित ट्रैक्टर उपलब्ध कराने की विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि छोटे किसानों को खेती में बाधा न आए। बैठक में तुलसीपुर क्षेत्र के विभिन्न गन्ना क्रय केंद्रों की स्थिति को मजबूत और सुव्यवस्थित करने पर भी गंभीर मंथन किया गया। मंच का संचालन अखिलेश कुमार पांडे ने की।इस अवसर पर चीनी मिल तुलसीपुर के जीएम आशीष प्रताप सिंह, आनंद प्रताप सिंह अन्नू, मनराज सिंह, विश्राम सिंह, बृज गोपाल पांडे, विष्णु देव गुप्ता, अगम चंद्रशेखर सिंह, मोहम्मद अकबाल खान, संजय सिंह,संजीव श्रीवास्तव, राकेश चौधरी सहित समिति के डायरेक्टर राजेंद्र प्रसाद शुक्ला उपाध्यक्ष, रोहित तिवारी, दीपक कुमार, माधवराव चौधरी, जॉब्लेश्वर, हनुमान, राजकुमार, कनीज फातिमा , मीरा सिंह, मंसाराम, उदयभान यादव और भारी संख्या में क्षेत्रीय किसान मौजूद रहे।

About admin

Check Also

Lucknow Regional WSCS Organises One-Day Women’s Retreat…

Jdnews Vision…. Lucknow, 7 November : : The Lucknow Regional Women’s Society of Christian Service …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *