Jdnews Vision….
तुलसीपुर – स्थानीय तहसील सभागार में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल पदाधिकारियों की एक बैठक नगर में जाम कि अतिक्रमण हटाने को लेकर उप जिलाधिकारी हेमंत कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में हुई।
बैठक ज़िला महामन्त्री दिलीप कुमार गुप्ता ने मानक विहीन नाली/नाला निर्माण,सड़कों पर गढ्ढे व सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं का मुद्दा उठाया महामन्त्री रूप चन्द्र गुप्ता ने कहा कि बाजारों में फल-सब्ज़ी के ठेले वालों द्वारा माइक लगाकर बिक्री किए जाने से पूरे नगर में शोर का साम्राज्य रहता है जिससे व्यापारियों व राहगीरों को अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।अरुण देव आर्य में पूर्व में तोड़े गए नालियों पर स्लैब न डालने पर कहा कि विगत बैठक में ई ओ द्वारा कहा गया था कि एक माह के भीतर सभी नालियों पर एकसमान रूप से ढक्कन लगाया जाएगा परन्तु 9 माह बीत जाने पर स्तिथि जस की तस है।अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रहरि ने नगर में पार्किंग सुविधा न होने से दिन भर बाज़ार जाम होने से स्थाई दुकानदारों को परेशानी होती है। उप जिलाधिकारी ने कहा कि नगर में नवरात्रि से पूर्व अस्थाई अतिक्रमण को हटाया जाएगा इस बारे नगर में उद्घोषणा कर दी गई है आप सभी से भी सहयोग की अपील है अंत में स्वच्छता सेवा संकल्प अभियान के तहत सभी को स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए शपथ भी दिलाई गई।पंकज सिंह बन्टू, प्रदीप गुप्ता,कुंदन लाल,जय सिंह,सरदार बबलू सिंह,राधेश्याम चौरसिया,राम कुमार गुप्ता,अनिल गुप्ता,अनिल लाट, पंकज कनौडिया,प्रदीप मिश्रा समेत दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहे।
Jd News Vision