Breaking News

टीजीटी कला परीक्षा में प्राविधिक कला को मान्य किए जाने की गुहार.. सीएम को लिखा पत्र….

जेडी न्यूज विजन…

जिला संवाददाता आर पी उपाध्याय…

मनकापुर /गोंडा : : प्रदेश के मुख्यमंत्री बाबा योगी आदित्यनाथ जी के पास रजिस्टर्ड पत्र भेज कर टीजीटी कला परीक्षा में प्राविधिक कला को मान्य किए जाने की गुहार प्राविधिक कला के छात्रों ने लगाई है, इन छात्रों का कहना है कि विगत 5 वर्षों से प्रदेश के हजारों छात्र प्रतिवर्ष इसी आशा में प्राविधिक कला की परीक्षा दे रहे हैं की टीजीटी में यह मान्य है किंतु अब जब उसका समय आया है तो प्राविधिक कला करने वाले बच्चों को अमान्य घोषित किया जा रहा है प्राविधिक कला के बच्चों ने इसी आशा में कोई और तैयारी नहीं की छात्रों ने मुख्यमंत्री महोदय से आग्रह करते हुए कहा है कि प्राविधिक कला के छात्रों को सिर्फ एक मौका दिया जाए जिससे बच्चे टीजीटी की परीक्षा में शामिल हो सके। छात्र राजदीप, अमरदीप, दिव्या दिव्यदर्शनी, शिवा प्रियदर्शनी, पूजा मनमोहिनी ने प्राविधिक कला के छात्रों को इंसाफ दिलाने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री महोदय से अनुरोध करते हुए कहा है कि प्राविधिक कला के छात्रों को एक मौका दिया जाना उनके साथ न्याय करना होगा अन्यथा हजारों प्राविधिक कला के छात्रों का भविष्य अंधकार में हो जाएगा। गति वर्ष टीजीटी कला में कम रिक्तियां होने के कारण तमाम प्राविधिक कला के छात्रों को अवसर नहीं पा रहा। उन्हें भी एक और अवसर मिल जाएगा।

About admin

Check Also

आर्य समाज की विवाह प्रक्रिया हुई ऑनलाइन…

Jdnews Vision….   लखनऊ 21 सितम्बर: : आर्य प्रतिनिधि सभा उ0प्र0 द्वारा प्रदेश में संचालित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *