Jdnews Vision…..
आगरा: : एत्मादपुर कस्बे में जैन समाज द्वारा भगवान श्री महावीर के जयकारों के साथ एक भव्य रथयात्रा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन का शुभारंभ मुख्य अतिथि एत्मादपुर विधायक धर्मपाल सिंह चौहान ने फीता काटकर और भगवान की आरती उतारकर किया।
रथयात्रा कस्बे के पुराने जैन मंदिर से पूर्ण विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के साथ शुरू हुई। रथयात्रा में सुंदर झांकियां और बैंड-बाजे शामिल रहे, जो आकर्षण का केंद्र बने रहे। श्रद्धालु भजनों पर झूमते और धर्म लाभ लेते हुए चल रहे थे।
यह भव्य रथयात्रा पुराने जैन मंदिर से शुरू होकर पूरे कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए भ्रमण कर नेशनल हाईवे पर स्थित जैन मंदिर पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ इसका समापन हुआ। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे और किशोर जेन, अंचल जेन, स्वदेश बघेल, राजदीप गुप्ता, ब्रह्मानंद जेन, नवीन जेन, विनय जेन, आशीष जेन, सोनू जेन, गोरव जेन, नीरज जेन, सहित भारी संख्या में जैन समाज के महिला-पुरुष और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
Jd News Vision