Breaking News

गन्ना किसानों की समय से भुगतान व सुविधाओं पर ध्यान दें चीनी मिले – नीरज शाही….

Jdnews Vision…..

अरुण कुमार राव….

देवरिया : : सरकारी गन्ना समिति लिमिटेड देवरिया (केन यूनियन देवरिया )की सामान्य निकाय की साधारण सभा ( ए. जी. एम.) की बैठक आज केन यूनियन परिसर में संपन्न !!

सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड देवरिया परिक्षेत्र के सामान्य निकाय साधारण सभा की बैठक आज 20 सितंबर दिन रविवार को पुर्वाहन 12:00 से केन यूनियन परिसर के प्रांगण में संपन्न हुई !

सामान्य निकाय बैठक में देवरिया समिति परिक्षेत्र के प्रगतिशील गन्ना किसान गण ,डायरेक्ट गण , डेलीगेट गन्ना परिषद व समिति के अधिकारियों सहित बजाज चीनी मिल प्रतापपुर के महाप्रबंधक केंन राजकुमार शर्मा ,शुगर मिल ढाढ़ा हाटा के महाप्रबंधक केन सुधीर सिंह बालियान व भारी संख्या में किसान बंधू उपस्थित रहे !

बतौर मुख्य अतिथि एजीएम को संबोधित करते हुए पूर्व केन यूनियन चेयरमैन /पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री नीरज शाही ने कहा की पूर्व की सरकारों की अदूरदर्शी नीतियों के कारण बंद चीनी मिले व जनपद देवरिया की मात्रा एकमात्र चीनी मिल बजाज प्रतापपुर द्वारा समय से गन्ना मूल्य भुगतान न होने के कारण आज गन्ना किसान गन्ना से मुह मोड़ लिया है , लेकिन हम सभी का प्रयास होना चाहिए की किसान गन्ने की रकबा बढ़ाएं साथ ही साथ उन्होंने ढाड़ा चीनी मिल व प्रतापपुर चीनी मिल के अधिकारियों को कड़ी चेतावनी सहित समय से भुगतान किसानों की सुविधा व गन्ना उत्थान पर विशेष ध्यान देने को कहा !

देवरिया केन यूनियन के अध्यक्ष अवधेश सिंह ने गन्ना क्रय केन्द्रों के आवंटन, सहित गन्ना के बीज यंत्रों पर मिलने वाले सब्सिडी व गन्ना किसानों की आय कैसे बढ़े ,साथ ही मिट्टी शोध का भी प्रस्ताव रखा !

साधारण निकाय सभा की बैठक को पूर्व अध्यक्ष , वरिष्ठ भाजपा नेता मार्कंडेय तिवारी , किसान नेता विनय सिंह सैंथवार ,जितेंद्र सिंह,राजू राय,ओम प्रकाश मिश्रा आदि ने संबोधित किया!

बैठक में सामान्य निकाय की बैठक में किसान बंधुओ ने अपनी समस्याओं,सुविधाओं का एक-एक करके अपनी बातचीन मिल के अधिकारियों सहित समिति के संचालक मंडल के सामने रखा !

एजीएम का संचालन ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक ने किया !

एजीएम की बैठक में पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री नीरज शाही, अध्यक्ष अवधेश सिंह ,संचालक मंडल सदस्य गण जितेंद्र सिंह, डा निर्भय कुमार शाही, राजू राय ,ओम प्रकाश मिश्रा, बलवंत सिंह ,शंकर राय ,मूरत गिरी,सहित सचिव मोतीलाल समिति व परिषद के कर्मचारी बंधु सुपरवाइजर गण ,किसान बंधु गिरजेश तिवारी,चंद्रशेखर सिंह ,डॉक्टर गंगा सरण पांडे,परमहंस यादव ,योगेंद्र यादव, नागेंद्र यादव ,विश्वकर्म विष्णु कांत मिश्रा ,राहुल कुमार, दीपांशु कुमार पांडे ,सतपाल सिंह ,मारकंडे मिश्रा, अभिमन्यु कुशवाहा,दीपक कुमार राय,कमलेश शर्मा,प्रमोद कुमार सिंह, श्री राम यादव, रामप्रवेश ,विश्वजीत यादव,दीपक कुमार सिंह रामनारायण ,विशंभर दुबे, सुरेश तिवारी,बृजराज ,रमेश सिंह ,हरिवंश, प्रमोद सिंह,अजय कुमार चौबे,नागेंद्र यादव,जयराम राय,रामचंद्र रायबबलू सिंह,आदि किसान उपस्थित रहे !!

About admin

Check Also

क्या श्री कृष्ण जी ने अपने आप को अवतार घोषित किया ? …

Jdnews Vision…. गीता में श्री कृष्ण जी कहते हैं कि :- यदा यदा हि धर्मस्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *