Breaking News

बाप चलावे सैलून, बेटी दिखावे बैलून’ गीत को लेकर सविता-सैन समाज में रोष…

Jdnews Vision….

*सविता सैन महासभा की ओर से पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार से की करवाई की मांग….

आगरा: :  यूट्यूब पर प्रसारित ‘बाप चलावे सैलून, बेटी दिखावे बैलून’ शीर्षक गीत को लेकर सविता-सैन समाज में रोष व्याप्त है। समाज के प्रतिनिधियों ने वीडियो में प्रयुक्त कथित आपत्तिजनक एवं अश्लील शब्दों पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे समाज की भावनाओं और सामाजिक गरिमा को आहत करने वाला बताया है। इस संबंध में सविता सैन महासभा उत्तर प्रदेश (रजि.) की ओर से संस्था के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद मथुरिया एवं संरक्षक एड. बृजकिशोर के संयुक्त नेतृत्व में पुलिस कमिश्नर महोदय आगरा श्री दीपक कुमार जी को ज्ञापन सौंपकर वीडियो की निष्पक्ष साइबर जांच और दोषी पाए जाने पर विधि सम्मत कार्रवाई की मांग की इस पर कमिश्नर महोदय ने त्वरित कार्रवाई का आदेश करते हुए थानाध्यक्ष थाना साइबर क्राइम महोदय को मुकदमा दर्ज कराया।

 

संस्थापक राजू सविता ने बताया कि वीडियो में नाई समाज और सैलून व्यवसाय से जुड़े लोगों के पेशे को आपत्तिजनक तरीके से प्रस्तुत किया गया है, जिससे समाज के लोगों में नाराजगी है। महासभा ने वीडियो के मूल अपलोडर, यूट्यूब चैनल, वीडियो निर्माण, गायन, लेखन, रिकॉर्डिंग, अपलोडिंग और प्रचार-प्रसार से जुड़े सभी लोगों की भूमिका की जांच कराने की मांग की। वीडियो बिहार के जिला वैशाली के ग्राम इमुरा के थाना पातेपुर के गणेश लाजबाब यादव पुत्र चन्द्रेश भगत का नाम सामने आया है।

 

महानगर अध्यक्ष राजीव सविता और पवन सिंह ने बताया कि महासभा ने पुलिस से उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित रखते हुए वीडियो में प्रयुक्त कथित आपत्तिजनक शब्दों की संदर्भ सहित जांच कराने तथा कानून का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति को जांच से पहले दोषी ठहराना नहीं, बल्कि समाज की भावनाओं को आहत करने वाली सामग्री की निष्पक्ष जांच कराना है। इस अवसर पर पार्षद अरविन्द मथुरिया, पवन सिंह, चंद्रभान समाधिया , संजीव मथुरिया, सुलेखा श्रीवास्तव, नरेंद्र कुमार आर्य, मनीष सैन, गिर्राज सविता, राजेश कुमार सेन, गोपाल सेन, विजय सविता, सतीश सविता, पवन सविता, कन्हैया लाल सविता, कृष्ण कुमार सिंह, जितेंद्र सिंह सविता,गनेश कुमार, वासुदेव सिंह , राम-लखन सविता, देवेन्द्र सैन, सतीश सविता (एम आर), प्रमोद कुमार, मुकेश कुमार, मानसिंह सविता, उमेश सविता, अनिल कुमार, विजय श्रीवास्तव, राजपाल सविता, विनोद कुमार, जादू सैन, अमित कुमार, देवेन्द्र सविता, कामता प्रसाद, श्याम वीर सिंह, ऋषभ सविता, वौवी भाई, रवि कुमार, आदि प्रमुख लोग मौजूद रहे।

About admin

Check Also

रंगोली और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों ने बिखेरी दीपावली की छटा….

Jdnews Vision….. संतोष कुमार गुप्ता….. – राम-सीता, लक्ष्मण और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *