श्मशान घाट की जमीन पर बिल्डरों ने किया कब्जा….

Jdnews Vision….

 ग्रामीणों के विरोध के बाद लेखपाल व नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर किया निरीक्षण

 

लखनऊ : : सुशांत गोल्फ सिटी के मुजफ्फरनगर घुसवाल गांव की शमशान घाट की जमीन पर कई बिल्डरों ने अपना कब्जा कर बाउंड्री वॉल कर लिया जिससे गांव के लोगों को करने के बाद शमशान भी नसीब नहीं हो रहा है सोमवार को ग्रामीणों ने विरोध किया तो मौके पर लेखपाल सरोजिनी नगर वह नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची जिस दौरान लेखपाल ने कबूल किया कि बिल्डरों ने शमशान की जमीन पर कुछ आशिक भाग कब्जा कर रखा है।

ग्रामीण प्रिंस तिवारी बताते हैं कि लेखपाल और नगर निगम की उदासीनता के कारण गांव की शमशान घाट की जमीन पर बिल्डरों ने कब्जा कर लिया इसकी शिकायत दो माह से नगर निगम और राजस्व में की थी जिसकी जांच में लेखपाल द्वारा कोई रिस्पांस नहीं दिया गया इसके बाद बीते शुक्रवार को नगर आयुक्त वी मेयर लखनऊ से लिखित तौर पर शिकायत की इसके बाद सोमवार को मौके पर जांच के लिए नगर निगम की टीम व सलोनी नगर के लेखपाल भी मौके पर पहुंचे ग्रामीणों का विरोध देखकर उन्होंने पैमाइश शुरू की लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें इलेक्ट्रॉनिक पैमाइश के लिए कहा कि जब इलेक्ट्रॉनिक पैमाइश होगी वही हम मानेंगे जितना कब्जा बिल्डरों ने कर रखा है उसे छुड़वाकर शमशान घाट की जमीन को कब्जा मुक्त कराकर बाउंड्री वॉल करवाया जाए इस पर नगर निगम की टीम ने सहमति जताते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया।

ग्रामीण बताते है कि तहसील-सरोजनी नगर के मुजफ्फर नगर घुसवल गांव की खसरा संख्या-415 राजस्व अभिलेखों में शमशान दर्ज है, जो नगर निगम लखनऊ में निहित सम्पत्ति है। उक्त खसरा संख्या में निरन्तर अवैध कब्जे की शिकायतें की गई थी। जिस पर नगर निगम ने प्रभारी अधिकारी सम्पति ने टीम गठित कर मौके का निरिक्षण करवा कर कब्जा मुक्त कराने का अस्वासन दिया।

About admin

Check Also

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा नामकरण संघर्ष समिति की संचालन समिति का किया गया गठन 

Jdnews vision…. ग्रेटर नोयडा : : यहां एक विशेष बैठक में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *