Breaking News

यूपी MLC चुनाव: सपा ने बदले दो प्रत्याशी, आगरा से डॉ. आकाश अग्रवाल व गोरखपुर-फैजाबाद से डॉ. संजयन त्रिपाठी को टिकट…

Jdnews Vision….

संतोष कुमार गुप्ता….

लखनऊ, 03 अक्टूबर : :  समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव को लेकर दो सीटों पर अपने प्रत्याशी बदल दिए हैं। पार्टी ने आगरा खंड स्नातक सीट से डॉ. आकाश अग्रवाल और गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. संजयन त्रिपाठी को उम्मीदवार घोषित किया है।

 

इससे पहले सपा ने आगरा खंड स्नातक से शशांक यादव और गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक सीट से कमलेश यादव को प्रत्याशी बनाया था। अब दोनों सीटों पर उम्मीदवार बदल दिए गए हैं।

 

गोरखपुर-फैजाबाद सीट पर डॉ. संजयन त्रिपाठी के नाम को लेकर सियासी हलचल तेज है। जानकारी के अनुसार वे इससे पहले भाजपा से टिकट के दावेदार थे। भाजपा ने इस सीट से मौजूदा एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी को फिर से प्रत्याशी बनाया है। टिकट न मिलने के बाद संजयन त्रिपाठी ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया था और 2 अक्टूबर को नामांकन भी दाखिल कर दिया था। अब सपा में शामिल होने के बाद उन्हें पार्टी ने अपना प्रत्याशी बना लिया है।

 

बता दें कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान और 27 अक्टूबर को मतगणना होनी है।

About admin

Check Also

गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की गोवर्धन पूजा…

Jdnews Vision….. *वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गो पूजन के बाद सीएम ने गायों-गोवंश को खिलाया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *