Breaking News

फरार आरोपियों पर तोरवा पुलिस का प्रहार….

Jdnews Vision….

बिलासपुर (छ.ग.) : : फरार आरोपियों पर तोरवा पुलिस का प्रहार

 

विशेष अभियान चलाकर 10 स्थायी/गिरफ्तारी वारंटियों को किया गिरफ्तार, कुल 12 वारंट तामील

 

क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु थाना तोरवा पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की गई।

 

पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल तथा नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली गगन कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना तोरवा पुलिस द्वारा लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों को चिन्हांकित कर उनकी गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान दिनांक 14.07.2026 को पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास करते हुए 10 फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया गया तथा कुल 12 गिरफ्तारी वारंटों की तामील की गई। गिरफ्तार आरोपियों को विधिवत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

 

गिरफ्तार वारंटी

1. चेतन नाग, पिता गोविंद नाग, उम्र 23 वर्ष, निवासी अटल आवास, देवरीखुर्द, थाना तोरवा।

2. मनमोहन साहू, पिता लखनलाल साहू, उम्र 33 वर्ष, निवासी लालखदान, महमंद।

3. श्रवण रजक, पिता महेत्तर रजक, उम्र 55 वर्ष, निवासी माताचैरा, महमंद, थाना तोरवा।

4. रोहित प्रधान, पिता नरेश प्रधान, उम्र 22 वर्ष, निवासी पुराना पावर हाउस, गगन पेट्रोल पंप के पास, थाना तोरवा।

5. कुश कुमार यादव, पिता बहोरन यादव, उम्र 40 वर्ष, निवासी सफेदखदान, देवरीखुर्द, थाना तोरवा।

6. भारती सूर्यवंशी, पिता ओमप्रकाश सूर्यवंशी, उम्र 25 वर्ष, निवासी मुक्तिधाम, थाना तोरवा।

7. राधे निषाद, पिता इंद्रावन निषाद, उम्र 22 वर्ष, निवासी पावर हाउस के पास, देवरीडीह, थाना तोरवा।

8. मनराखन विश्वकर्मा, पिता विजय विश्वकर्मा, उम्र 23 वर्ष, निवासी बुधवारी बाजार के पास, थाना तोरवा।

9. रोहित ध्रुव, पिता संतोष ध्रुव, उम्र 20 वर्ष, निवासी अटल आवास, देवरीखुर्द, थाना तोरवा।

10. सुमीत सिंह, पिता मिलन सिंह, उम्र 22 वर्ष, निवासी सोनू पान ठेला के पास, देवरीडीह, थाना तोरवा।

थाना तोरवा पुलिस द्वारा फरार आरोपियों एवं वारंटियों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि न्यायालय से जारी वारंटों का समयबद्ध तामील सुनिश्चित करते हुए कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

About admin

Check Also

बलात्कार के प्रकरण में लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार

Jdnews Vision…. बिलासपुर (छ.ग.) :  बलात्कार के प्रकरण में लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *