Jdnews Vision….
राघवेंद्र मिश्रा… मैनेजिंग एडिटर….
विशाखापट्टनम : : शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर माँ दुर्गा की आराधना एवं भक्ति के वातावरण में पूर्वांचल कीर्तन एवं पूजा समिति द्वारा आज, बुधवार 14 अक्टूबर 2026 को, शारदीय नवरात्रि के चतुर्थ दिवस पर माँ कुष्मांडा की पूजा-अर्चना के उपलक्ष्य में भव्य भजन-कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

समिति द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह धार्मिक कार्यक्रम श्रीमती उमा तोमर एवं अमर सिंह तोमर जी के निवास स्थान पर, एक्स-सर्विसमैन टी-ट्री के पास स्थित श्री हरिपुरम में आयोजित होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ सायं 6:30 बजे से किया जाएगा।
इस अवसर पर श्रद्धालु माँ दुर्गा के भजनों एवं कीर्तन के माध्यम से माता रानी की आराधना करेंगे। समिति ने सभी भक्तजनों से आग्रह किया है कि वे समय पर पहुँचकर इस भक्तिमय आयोजन में सहभागिता करें और माँ दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करें।
कार्यक्रम के आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धार्मिक आयोजन की शोभा बढ़ाने की अपील की है।
निवेदक:
पूर्वांचल कीर्तन एवं पूजा समिति
श्री दुर्गा मंदिर, त्रिनाथपुरम, विशाखापट्टनम |
Jd News Vision