Breaking News

कौड़ीराम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कल लगेगा नि:शुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर….

Jdnews Vision….

संतोष कुमार गुप्ता…

गोरखपुर: :  हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर अस्पताल एवं शोध संस्थान (गीता वाटिका) द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) गोरखपुर के सहयोग से 16 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) को एक नि:शुल्क कैंसर प्राथमिक जांच एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC), कौड़ीराम के प्रांगण में प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक आयोजित होगा।

शिविर में कैंसर अस्पताल की वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आस्था राव मौजूद रहेंगी। वह क्षेत्र के नागरिकों को इस गंभीर बीमारी के लक्षणों, बचाव और इलाज के बारे में जागरूक करेंगी। इसके साथ ही शिविर में आने वाले मरीजों की प्राथमिक जांच की जाएगी और उन्हें नि:शुल्क दवाइयां भी दी जाएंगी।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कौड़ीराम के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार वर्मा ने क्षेत्र की जनता से अपील की है कि कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी की शुरुआती पहचान और सही परामर्श के लिए इस शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर लाभ उठाएं।

About admin

Check Also

रंगोली और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों ने बिखेरी दीपावली की छटा….

Jdnews Vision….. संतोष कुमार गुप्ता….. – राम-सीता, लक्ष्मण और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *