Breaking News

स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए योग आवश्यक-जादौन

जेडी न्यूज विजन….

लखनऊ, 21 जून: :  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इंस्टीट्यूट ऑफ को-ऑपरेटिव एंड कॉर्पोरेट मैनेजमेंट, रिसर्च एंड ट्रेनिंग,(आई.सी.सी.एम.आर.टी.) इंदिरा नगर, लखनऊ एवं अनुरागिनी संस्था के संयुक्त तत्वावधान में योग कार्यक्रम का आयोजन संस्थान परिसर में किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सहकारी संघ (पी.सी.एफ.) के उपसभापति रामाशंकर जायसवाल, यू.पी.सी.एल.डी.एफ. के निदेशक हीरेंद्र कुमार मिश्रा, भारतीय जनता पार्टी एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक संदीप शाही, संस्कार भारती अवध प्रांत के मंत्री धर्मेंद्र सिंह, सहकारी भारती लखनऊ के अध्यक्ष पीयूष मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष सर्वेश कुमार यादव आई.सी.सी.एम.आर.टी. के प्रोफेसर डॉ. राम कोमल प्रजापति, बृजेश कुमार त्रिपाठी, शिवपाल सिंह सहित संस्था के पदाधिकारी, संस्थान के अधिकारी एवं कर्मचारीगण गरिमामयी रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक योगाभ्यास एवं प्राणायाम के साथ हुआ। प्रशिक्षक लोकेश पाण्डेय
द्वारा विभिन्न योगासन, ध्यान एवं श्वास संबंधी अभ्यास कराए गए तथा योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। प्रतिभागियों ने योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर संस्थान के . प्रोफेसर डॉ. राम कोमल प्रजापति ने कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य धरोहर है, जो आज संपूर्ण विश्व को स्वस्थ जीवन का मार्ग दिखा रही है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि मानसिक तनाव में भी कमी आती है तथा व्यक्ति अधिक एकाग्र एवं सकारात्मक बनता है। उन्होंने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से योग को जीवनशैली का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में अनुरागिनी संस्था के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण सिंह जादौन ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए योग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ती जीवनशैली संबंधी बीमारियों एवं मानसिक तनाव के बीच योग एक प्रभावी समाधान के रूप में सामने आया है। योग व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाता है तथा समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। उन्होंने कहा कि अनुरागिनी संस्था विगत 30 वर्षों से समाज के विभिन्न वर्गों के कल्याण हेतु कार्य कर रही है और भविष्य में भी स्वास्थ्य एवं जागरूकता से जुड़े ऐसे कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को नियमित योगाभ्यास करने तथा अपने परिवार एवं समाज में योग के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया। योग करें, निरोग रहें के संदेश शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

About admin

Check Also

आर्य समाज की विवाह प्रक्रिया हुई ऑनलाइन…

Jdnews Vision….   लखनऊ 21 सितम्बर: : आर्य प्रतिनिधि सभा उ0प्र0 द्वारा प्रदेश में संचालित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *