Breaking News

बंद मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी करने वाले नाबालिक बालक सरकंडा पुलिस की गिरफ्त में….

Jdnews Vision….

 

***अपचारी बालक से चोरी गये मशरूका सोने चांदी के जेवरात कीमती लगभग 70,000 रूपये किया गया बरामद…

 

*मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी श्याम बिहारी गुप्ता पिता सुमंतलाल गुप्ता उम्र 51 साल निवासी देवनंदन नगर फेर 2 थाना सरकंडा जिला बिलासपुर का दिनॉक 09-09-2026 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 09.09.2026 की रात्रि करीब 01:00 बजे पूरा परिवार मकान के प्रथम तल स्थित कमरे में सो रहा था। सुबह लगभग 08:30 बजे सोकर उठने पर देखा गया कि घर के कमरे और अलमारी के ताले टूटे हुए थे तथा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। जांच में पाया गया कि अज्ञात चोर ने रात के अंधेरे में छत पर जाने वाले दरवाजे और अलमारी का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया और सामान सोने चांदी के जेवर एवं नगदी 6000 रूपये कुल कीमती 70000 रूपये को चोरी कर ले गया कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 1285/2026 धारा 331-3, 305-ए बीएनएस का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया एवं अपराध की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई जिस पर मामले की गंभीरता को देखते हुए * पुलिस उप महानिरीक्षक एवम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देशन* एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा तिलेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में तत्काल टीम गठित कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही थी कि संदेही नाबालिक बालक को थाना लाकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया एवं उपरोक्त चोरी गये मशरूका जुमला कीमती 70000 रूपये बरामद कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

About admin

Check Also

ठेका श्रमिक को धारदार हथियार से मारपीट करने वाले एक आरोपी तथा दो अपचारी बालक गिरफ्तारeehuc 

Jdnews Vision…. बिलासपुर(छ0ग0) : :  14.09.थाना-सीपत: ठेका श्रमिक को धारदार हथियार से मारपीट करने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *