Breaking News

ईरान जंग के बीच आम आदमी को एक और झटका, 2 रुपये लीटर महंगा हुआ प्रीम‍ियम पेट्रोल

 नई दिल्ली : : इजरायल और ईरान के बीच चल रहे जंग का असर भारतीय बाजार में भी देखने को म‍िल रहा है. प‍िछले द‍िनों एलपीजी स‍िलेंडर के दाम में इजाफा क‍िये जाने के बाद अब पेट्रोल के रेट बढ़ गए हैं।

तेल कंपन‍ियों की तरफ से प्रीम‍ियम पेट्रोल के रेट में 2 रुपये लीटर का इजाफा कर द‍िया है. इस बढ़ोरी के बाद द‍िल्‍ली में प्रीम‍ियम पेट्रोल का रेट बढ़कर 113.77 रुपये प्रत‍ि लीटर हो गया है. इससे पहले एक लीटर प्रीम‍ियम पेट्रोल के लि‍ए 111.68 रुपये का भुगतान करना होता था. नॉर्मल पेट्रोल पहले की ही तरह 94.72 रुपये पर बना हुआ है।

तेल कंपनियों की तरफ से बताया गया क‍ि पेट्रोल के दाम में हुई यह बढ़ोतरी ग्‍लोबल क्रूड ऑयल के दाम में उछाल और होर्मुज स्‍ट्रेट में जारी तनाव के कारण हुई है. शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड 105 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा है, वहीं इंड‍ियन क्रूड बास्केट 114 डॉलर के लेवल पर है।

About admin

Check Also

डीजल पर ₹14 लीटर और ATF पर ₹12.50 प्रति लीटर बढ़ी एक्सपोर्ट ड्यूटी, नई दरें आज से लागू

जेडी न्यूज विजन…. नई दिल्ली: : केद्र सरकार ने सोमवार को डीजल और एविएशन टरबाइन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *