Breaking News

लखनऊ में गरजे अमित शाह राहुल व अखिलेश यादव को दिया चैलेंज…

Jdnews Vision…

बोले मै राहुल बाबा और अखिलेश यादव को चैलेंज करता हूं SIR पर BJP संसद में चर्चा के लिए तैयार है, स्पेशल सेशन…

शाह की राहुल और अखिलेश को खुली चुनौती….

लखनऊ : : उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर BJP ने संगठन को बूथ स्तर से मजबूत करने की रणनीति तेज कर दी है। इसी कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को राजधानी लखनऊ पहुंचे।

उन्होंने राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय में आयोजित प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ किया। बैठक में योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत बीजेपी के तमाम आला अधिकार मौजूद थे।

बैठक को संबोधित करते हुए अमित शाह ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि 2027 में भाजपा की सरकार तीसरी बार बनते ही उत्तर प्रदेश में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू की जाएगी। शाह ने कहा कि जिस उत्तर प्रदेश को सपा और बसपा की सरकारों ने माफिया और अपराध का गढ़ बना दिया था, भाजपा की डबल इंजन सरकार ने उसे विकास और सुशासन का पर्याय बना दिया है। जिस सपा के शासनकाल में चुनाव में बूथ कैप्चरिंग होता था, वो आज वोट चोरी की बात कर रहा है।

अमित शाह ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव को वोट चोरी के आरोपों पर संसद में खुली बहस की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि चुनावी हार के बाद विपक्ष अंपायर यानी चुनाव आयोग पर ठीकरा फोड़ रहा है। अगर उनमें हिम्मत है तो संसद का विशेष सत्र बुलाएं, भाजपा हर सवाल का आमने-सामने जवाब देने को तैयार है।

क्रिकेट का उदाहरण देते हुए शाह ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि सामान्यतः कोई टीम मैच हारने के बाद आत्ममंथन करती है और ज्यादा प्रैक्टिस करती है, लेकिन राहुल गांधी और अखिलेश यादव अलग मिट्टी के बने हैं। वे हारने के बाद अंपायर पर ही बेईमानी का आरोप मढ़ने लगते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल बाबा वोट चोरी का रोना रोते हैं, लेकिन संसद में चर्चा की बात आने पर सिर्फ हंगामा करते हैं और सदन चलने नहीं देते।

About admin

Check Also

UP चुनाव 2027से पहले बड़ी घोषणा: : दिल्ली-वाराणसी के बीच चलेगी बुलेट ट्रेन, PM मोदी ने दी कॉरिडोर को मंजूरी….

Jdnews Vision….. नई दिल्ली : : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *