Breaking News

शानदार प्रदर्शन करते हुए बीपीएड ने जीता मैच….

Jdnew Vision….

लखनऊ: :  क्रिश्चियन डिग्री कॉलेज लखनऊ के प्रांगण में अंतरसंकाय बास्केट बॉल पुरुष और महिला वर्ग की फाइनल प्रतियोगिता आयोजित की गई। महाविद्यालय की (कार्यवाहक प्राचार्य) डॉ. ईशा.वी.लाल ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के आयोजक डॉ. बैजू अब्राहम शारीरिक शिक्षा विभाग और दीपेश उपाध्याय (सहा.आचार्य) के नेतृत्व में हुई।

महिला वर्ग….

फाइनल मैच बीपीएड और बी ए के बीच खेला गया जिसमें बीपीएड की खिलाड़ियों ने जबदस्त प्रदर्शन किया बी ए का खाता खुलने ही नहीं दिया और लगातार अंकों की बौछार करते हुए 37 अंक से शानदार विजयी हासिल की

पुरुष वर्ग का फाइनल बीपीएड और बी ए के बीच खेला गया। जिसमें दोनों टीमों के कांटे की टक्कर रही बीपीएड ने अंकों की बारिश करते हुए बी ए को 36-18 पराजित किया ।

प्रतियोगिता के अंत में प्रधानाचार्य द्वारा खिलाड़ियों को शील्ड एवं पदक पदान किया गए।

इस अवसर पर विभिन्न संकाय के शिक्षक भी मौजूद रहे जिन में प्रो ऋषि कुमार मिश्रा ,प्रो कौशिक मित्रा, प्रो डोरिस फिलिप्स, डॉ नमिता गोवन,डॉ अल्पना बाजपेई मिस्टर सत्यम सिंह मिस सोनी कुमारी आदि ।

अंत में प्रधानाचार्या ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद और शुभ कामनाएं दी।

About admin

Check Also

दीपावली पर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरू ने सफाईकर्मियों,अधिकारियों-कर्मचारियों एवं सभासदों को किया सम्मानित…. मातृशक्ति को भेंट की साड़ी…

Jdnews Vision…. मिष्ठान एवं उपहार वितरित कर दीं दीपावली सहित पांच पर्वों की शुभकामनाएं,नगर पालिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *